Science

RRB Railway Group-D Pre. Year General Science Questions 2018

Q.1 शक्ति की अंतरराष्ट्रीय इकाई क्या है?

  1. वाट
  2. अर्ग
  3. किलोवाट
  4. जुल

उतर- A

शक्ति:-

  • कार्य करने की दर को शक्ति कहते हैं।
  • यदि कोई कर्ता द्वारा W कार्य t समय में किया जाता है तो कर्ता की शक्ति w/t होगी।
  • शक्ति का SI मात्रक वाट(W) होता है। जिसे जेम्स वाट के सम्मान में रखा।
  • शक्ति= कार्य/समय
  • 1kW= 1000W
  • शक्ति का एक और अन्य मात्रक अश्वशक्ति(Horse Power)  है-
  • 1 HP= 746W

Q.2 जब एक चल वस्तु की गति दोगुनी की जाती है तो उसकी गतिज ऊर्जा में क्या परिवर्तन होता है?

  1. दोगुनी हो जाती है
  2. समान ही रहती है
  3. आठ गुनी हो जाती है
  4. 4 गुनी हो जाती है

उत्तर- 4 गुनी हो जाती है

गतिज ऊर्जा (Kinetic Energy):-

  • किसी वस्तु में  उसकी गति के कारण कार्य करने की क्षमता आ जाती है उसे उस वस्तु की गतिज ऊर्जा कहते हैं।
  • यदि m द्रव्यमान की वस्तु v वेग से चल रही है तो उसकी गतिज ऊर्जा(KE)= 1/2mv2

 

Q.3 शुष्क बर्फ किसे कहा जाता है?

  1. कार्बन डाइऑक्साइड को
  2. ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को
  3. प्रशीतक में जमी बर्फ को
  4. आर्द्रता रहित बर्फ को

उत्तर- ठोस कार्बन डाइऑक्साइड को

ठोस कार्बन डाइऑक्साइड:-

  • ठोस कार्बन डाइऑक्साइड गैस को शुष्क बर्फ के नाम से जाना जाता है।
  • इसे बनाने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड गैस को अचानक प्रसारित किया जाता है जिससे वह ठंडी होकर श्वेत ठोस में बदल जाती है ,जिसे शुष्क बर्फ कहते हैं । इसका उपयोग प्रशीतक के रूप में किया जाता है।

Q.4 पावर अल्कोहल किसे कहा जाता है?

उत्तर- यह चार भाग पेट्रोल तथा एक भाग अल्कोहल का मिश्रण है जिसे इंधन के रूप में उपयोग किया जाता है।

 

Q.5 सौर ऊर्जा को ग्रहण कर उसे खाद्य पदार्थों की रासायनिक ऊर्जा में बदलने का कार्य किसके द्वारा किया जाता है?

उत्तर- हरित लवक

हरित लवक:-

  • हरित लवक पादप कोशिकाओं में पाया जाने वाला दोहरी झिल्ली युक्त कोशिकांग है।

 

Q.6 रसायनों का राजा किसे कहा जाता है?

  1. सल्फ्यूरिक अम्ल
  2. एक्वा रेजिया
  3. फेरस सल्फेट
  4. सोडियम क्लोराइड

उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल

सल्फ्यूरिक अम्ल:-

  • सल्फ्यूरिक अम्ल को गंधक का अम्ल भी कहा जाता है।
  • प्राय सभी आधुनिक उद्योगों में गंधक का अम्ल अति आवश्यक होता है।
  • इसका रासायनिक अणुसूत्र H2SO4
  • होता है।
  • किसी देश द्वारा सल्फ्यूरिक अम्ल का उपयोग उस देश के औद्योगिक करण का सूचक है।
  • शुद्ध गंधक का अम्ल रंगहीन, गंधहीन तेल जैसा भारी तरल पदार्थ है जो जल में हर परिमाण में विलय है।

Q.7 बादलों की दिशा में गति को मापने वाला यंत्र कहलाता है?

  1. नेफोस्कोप
  2. इलेक्ट्रोमीटर
  3. हाइड्रोमीटर
  4. मॉडरेटर

उत्तर- नेफोस्कोप

महत्वपूर्ण वैज्ञानिक यंत्र:-

  • सेक्सटेंट- यह यंत्र दूर स्थित वस्तुओं की ऊंचाई मापने में काम आता है।
  • कैलोरीमीटर- इससे ऊष्मा की मात्रा मापी जाती है।
  • कार्डियोग्राम- इससे हृदय रोग से ग्रसित व्यक्ति की हृदय गति की जांच की जाती है।
  • मॉडरेटर- यह नाभिकीय रिएक्टर में न्यूट्रॉन की गति को कम करने वाला यंत्र है।
  • रेडियोमीटर- इस यंत्र द्वारा विकिरण ऊर्जा को मापन किया जाता है।
  • लेक्टोमीटर- इसे दूध की शुद्धता मापी जाती है।
  • सिस्मोग्राफ- इस यंत्र से पृथ्वी सतह पर आने वाले भूकंप के झटकों का स्वत ही ग्राफ़ चित्रित होता है।
  • स्पीडोमीटर- इससे किसी मोटर गाड़ी की चालन गति मापी जाती है।
  • हाइड्रोमीटर- यह यंत्र द्रव विशिष्ट गुरुत्व मापन करता है।
  • हाइग्रो मीटर- इनसे वायुमंडल में व्याप्त आर्द्रता मापी जाती है।
  • हाइड्रोफोन- इधर से पानी में ध्वनि को अंकित किया जाता है।
  • गैल्वेनोमीटर- इस यंत्र से अल्प परिमाण की विद्युत धारा मापी जाती।
  • डायनेमो- यह यंत्र यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
  • फोटोमीटर- इस यंत्र से दीप्टी शक्ति मापी जाती है।
  • माइक्रोमीटर- इस यंत्र द्वारा सूक्ष्म दूरी को मापा जाता है।
  • माइक्रोफोन- यह यंत्र ध्वनि को विद्युत आवेगो में परिवर्तित करता है।
  • साइक्लोट्रॉन- इस संयंत्र से कणो कि ऊर्जा उत्पन्न करने की गति को तीव्र किया जाता है।
  • अल्टीमीटर- इससे विमानों की ऊंचाई मापी जाती है।
  • ओडोमीटर- इसे मोटर गाड़ी की गति को मापा जाता है।
  • एयरोमीटर- इससे वायु और गैसों के भार और घनत्व को मापा जाता है।

Q.8 चंद्रमा पर आवाज क्यों नहीं सुनी जा सकती?

  1. चंद्रमा पर कोई आवाज नहीं करता
  2. क्योंकि चंद्रमा पर पानी नहीं
  3. चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है और ध्वनि बिना माध्यम के यात्रा नहीं कर सकती।
  4. चंद्रमा पर जाने वाले लोग बहरे हो जाते हैं।

उत्तर- चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है और ध्वनि बिना माध्यम के यात्रा नहीं कर सकती।

चंद्रमा:-

  • चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
  • यह सौरमंडल का पांचवा सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है।
  • चंद्रमा का आकार क्रिकेट के बॉल की तरह गोल है।
  • इसे चमकने के लिए सूर्य का प्रकाश की आवश्यकता होती है।
  • चंद्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 1/6 भाग है।

Q.9 एक सर्किट के माध्यम से प्रवाहित होने वाले विद्युत आवेश की मात्रा 300C होती है जब 0.5A का प्रवाह एक विद्युत बल्ब के एक फिलामेंट द्वारा प्रवाहित होता है , समय ज्ञात करें-

  1. 600s
  2. 60s
  3. 6000s
  4. 6s

उत्तर- 600s

  • Hint–विद्युत धारा = आवेश/समय

 

Q.10 जिप्सम में क्रिस्टल के जल के रूप में पानी के कितने अणु मौजूद होते हैं?

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4

उत्तर- 2

  • जिप्सम का रासायनिक सूत्र CaSO4.2H2O

 

Q.11 मिश्र धातु ‘शोल्डर’ किन किन धातुओं का मिश्रण है?

  1. टिन व लेड
  2. टिन व जिंक
  3. जिंक व लीड
  4. कॉपर व जिंक

उत्तर- टिन व लेड

मिश्र धातु:-

  • जर्मन सिल्वर- तांबा+निकिल+ज़िंक
  • स्टील- लोहा + कार्बन
  • पीतल- ताँबा+ जिंक
  • कांसा- तांबा + टिन
  • Stainless-steel- लोहा+ निकेल+क्रोमियम
  • गन मेटल- ताँबा + जिंक + टिन

Q.12 DDT की खोज किसने की थी?

उत्तर- पॉल मूलर

DDT ( डाईक्लोरो डाईफेनेल ट्राईक्लोरोएथिन):-

  • यह इतिहास का प्रथम आधुनिक कीटनाशक था जो मलेरिया के विरुद्ध प्रयोग किया गया था।
  • डीडीटी का मुख्य उपयोग मच्छरों, खटमल आदि को नियंत्रित करने में किया जाता है।

अन्य महत्वपूर्ण रासायनिक आविष्कार-

आविष्कार- खोजकर्ता

  • परमाणु रचना सिद्धांत- लॉर्ड रदरफोर्ड
  • परमाणु सिद्धांत – जॉन डाल्टन
  • भारी हाइड्रोजन- यूरे
  • रेडियो सक्रियता – हेनरी बेकेरल
  • कृत्रिम रेडियो सक्रियता – फर्मी
  • न्यूट्रॉन – जेम्स चैडविक
  • प्रोटॉन – गोल्डस्टीन ( रदरफोर्ड)
  • इलेक्ट्रॉन – जे जे थॉमसन
  • आवर्त सारणी – मेंडलीफ
  • परमाणु संख्या – वंडर ग्रीक
  • बारूद – रोजर बेकन
  • डायनामाइट – अलफ्रेड नोबेल
  • हाइड्रोजन बम – एडवर्ड टेलर

 

Q.13 सभी अम्ल धातुओं के साथ अभिक्रिया करके कौन सी गैस उत्पन्न करते हैं?

  1. हाइड्रोजन
  2. नाइट्रोजन
  3. मिथेन
  4. कोई गैस नहीं देते

उत्तर- हाइड्रोजन

 

Q.14 मासिक धर्म के कारण योनि से रक्त किस कारण बनता है?

  1. शुक्राणु के फटने के कारण
  2. अंडाशय के फटने के कारण
  3. गर्भाशय की परत के टूटने के कारण
  4. योनि की दीवारों के टूटने के कारण

उत्तर- गर्भाशय की परत टूटने के कारण

 

Q.15 कौन सा विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है?

  1. विटामिन ए
  2. विटामिन बी
  3. विटामिन सी
  4. विटामिन डी

उत्तर- विटामिन डी

विटामिन:-

विटामिन का आविष्कार फंक ने 1911 में किया था।

विटामिन एक प्रकार के कार्बनिक योगिक है इनसे कोई कैलोरी प्राप्त नहीं होती परंतु यह शरीर के उपपाच्य में रासायनिक प्रतिक्रिया के नियम के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इन्हें रक्षात्मक पदार्थ भी कहा जाता है।

जल में घुलनशील विटामिन – B व C

वसा में घुलनशील विटामिन – A,D,E,K

विटामिन B12 में कोबाल्ट पाया जाता है।

विटामिनों का संश्लेषण हमारे शरीर की कोशिकाओं द्वारा नहीं हो सकता एवं इसकी पूर्ति विटामिन युक्त भोज्य पदार्थों से होती है।

विटामिन D व K का संश्लेषण हमारे शरीर में ही होता।

विटामिन डी का संश्लेषण सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों द्वारा त्वचा के कोलेस्ट्रोल द्वारा होता है।

विटामिन के जीवाणु द्वारा हमारे कोलन में संश्लेषित होता है।

विटामिन A:-

विटामिन A का रासायनिक नाम रेटिनोल है।

विटामिन ए की कमी से रतौंधी, जिरोपथेलमिया रोग होते है।

विटामिन ए की प्राप्ति दूध , अंडा,  पनीर,  हरी सब्जी , मछली युक्त तेल आदि से होता है।

विटामिन B:-

विटामिन बी का रासायनिक नाम थायमीन है।

विटामिन बी की कमी से बेरी बेरी रोग होता है।

विटामिन बी की प्राप्ति मूंगफली,  तिल , सुखी मिर्च,  अंडा,  सब्जियां आदि से होती है।

विटामिन C :-

विटामिन सी का रासायनिक नाम एस्कोरबिक एसिड है।

विटामिन सी की कमी से स्कर्वी रोग होता है।

विटामिन D:-

विटामिन डी का रासायनिक नाम कैलशिफ्रोल है।

विटामिन डी की कमी से रिकेट्स रोग होता है।

विटामिनE:-

विटामिन E का रासायनिक नाम टोकॉफरोल है।

विटामिन ई की कमी से जन्म शक्ति कमजोर होती है।

विटामिन K:-

विटामिन k का रासायनिक नाम फ़ॉलोकविनों है।

विटामिन के की कमी से रक्त का थक्का नहीं बनता है।

 

Q.16 मैदान के अपेक्षा रेगिस्तान की रात अधिक ठंडी क्यों होती है, क्योंकि वहाँ-

  1. वायुमंडल में धूल कण नहीं होते
  2. बालू जितनी जल्दी गर्म होती है उतनी ही जल्दी ठंडी भी होती है
  3. पेड़ पौधे नहीं पाए जाते
  4. रात में वर्षा होती है

उत्तर- बालू जितनी जल्दी गर्म होती है उतनी ही जल्दी ठंडी भी होती है।

 

Q.17 एक टीवी सेट को संचालित करने के लिए टीवी रिमोट कंट्रोल निम्नलिखित में से किसका उपयोग करता है?

  1. प्रकाश तरंग
  2. ध्वनि तरंगों का
  3. सुक्ष्म तरंगों का
  4. रेडियो तरंगों का

उत्तर- सूक्ष्म तरंगों का

 

Q.18 मानव मस्तिष्क में ध्वनि की अनुगूंज कितनी देर तक कायम रहती है?

  1. 0.3s
  2. 0.6s
  3. 25s
  4. 0.1s

उत्तर- 0.1s

 

Q.19 पानी के अंदर ध्वनि सुनने का यंत्र कहलाता है?

  1. ऑडियो मीटर
  2. ऑडियो फोन
  3. हाइड्रोमीटर
  4. हाइड्रोफोन

उत्तर- हाइड्रोफोन

 

Q.20 सुखी रेत चमकीली दिखाई देती है लेकिन गीली नहीं इसका कारण क्या है?

उत्तर- सुखी रेत परावर्तन की घटना के कारण चमकीली दिखाई देती है।

परावर्तन:-

जब प्रकाश किसी चमकदार तल जैसे दर्पण पर पड़ता है तो वह उसी माध्यम में लौट जाता है,  इस घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रकाश के परावर्तन के दो नियम हैं-

  1. आपतन कोण परावर्तन कोण बराबर होते हैं।
  2. आपतित किरण, परावर्तित किरण और अभिलंब सभी एक ही तल में होते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *