SSC 10+2 Previous Year Questions
Q.1 सबसे पहले कौन सा हड़प्पा कालीन स्थल खोजा गया था?
उत्तर- हड़प्पा
- हड़प्पा पूर्वोत्तर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का एक पुरातात्विक स्थल है।
- सिंधु घाटी सभ्यता का अन्य नाम हड़प्पा सभ्यता इसी के कारण पड़ा है।
- हड़प्पा की खुदाई सन 1921 में पुरातात्विक विभाग के निदेशक जॉन मार्शल के समय दयाराम साहनी द्वारा की गई।
Q.2 किस सिन्धु कालीन स्थल से एक ईंट पर बिल्ली का पीछा करते हुए कुत्ते के पंजों के निशान मिले हैं?
उत्तर- चन्हूदडो
- यह क्षेत्र पाकिस्तान की सिंध प्रांत के मोहनजोदड़ो से 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है।
Q.3 पाणिनी किस विषय के प्रसिद्ध विद्वान थे?
उत्तर- भाषा एवं व्याकरण
- पाणिनि संस्कृत भाषा के सबसे बड़े वैयाकरण हुऐ है।
- पाणिनि का जन्म तत्कालीन उत्तर पश्चिम भारत के गांधार में हुआ था।
- उनके माता-पिता का नाम क्रमशः दक्षि व पनिन था।
- उनके भाई का नाम प्रिंडल था।
- संस्कृत व्याकरण का जनक आचार्य पाणिनि को ही कहा जाता है।
Q.4 गायत्री मंत्र की रचना किसने की थी?
उत्तर- विश्वामित्र
- गायत्री मंत्र का उपनाम सावित्री मंत्र भी है।
- गायत्री मंत्र का सर्वप्रथम उल्लेख ऋग्वेद के दसवें मंडल में किया गया है।
Q.5 मीनाक्षी मंदिर कहां अवस्थित है?
उत्तर- मदुरई
- मीनाक्षी मंदिर भारत के तमिलनाडु राज्य के मदुरई नगर में स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर है।
- मीनाक्षी मंदिर शिव पार्वती को समर्पित है।
- इसका निर्माण पांडेय राजा के द्वारा 17 वीं शताब्दी में करवाया गया।
Q.6 निम्न में से किस मामले में कोई कार्य नहीं होता है?
एक पवन चक्की कुऐ से पानी निकाल रही है।
एक गधा अपनी पीठ पर वजन लेकर खडा है।***
सुमन एक पुल में तैर रही है।
एक इंजन ट्रेन को खींच रहा है।
Q.7 15 Kg के हथौड़े को जब 10 मीटर की ऊंचाई तक उठाया जाता है तो उसके द्वारा प्राप्त स्थितिज ऊर्जा ज्ञात कीजिए?
उत्तर- 1500J
Q.8 लेंज का नियम किसके संरक्षण के नियम का नतीजा है?
उत्तर- ऊर्जा संरक्षण नियम का
- लेंज का नियम के अनुसार “प्रेरित धारा की दिशा ऐसी होती है , जो उस कारण का विरोध करती है जिससे वह उत्पन्न होती है।”
Q.9 किसी वस्तु में किसकी उपस्थिति के कारण वह विद्युत का सुचालक बनता है?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन
- इलेक्ट्रॉन एक विद्युत ऋणात्मक आवेश युक्त मूलभूत उपपरमाण्विक कण है।
- इलेक्ट्रॉन पर ऋण आवेश का मान 1.6×10–19C होता है।
- इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान 9.1×10-31 Kg होता है।
- इलेक्ट्रॉन का आविष्कार जे जे थॉमसन ने 1897 में किया था।
- इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर चक्कर लगाते हैं।
Q.10 शरीर से पसीना सबसे अधिक कब निकलता है ?
जब तापक्रम अधिक और हवा सुखी हो।
जब तापक्रम अधिक और हवा आर्द्र हो।
जब तापक्रम कम और हवा आर्द्र हो।
जब तापक्रम कम औऱ हवा सुखी हो।
सही उत्तर- जब तापक्रम अधिक औऱ हवा आर्द्र हो।
Q.11 ध्वनि के वेग पर प्रभाव नहीं पड़ता है?
ताप का
माध्यम का
दाब का
आर्द्रता का
सही उत्तर- C
Q.12 आधुनिक मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है?
उत्तर- होमो सेपियंस
Q.13 निम्न में से किस किट के दांत होते हैं?
मधुमक्खियों के
मक्खियों के
तितलियों के
ततैयों व भोरों के
सही उत्तर-D
Q.14 एक शाकाहारी को अपने शरीर के लिए आवश्यकता फास्फोरस कहां से मिल सकता है?
सोयाबीन
मछली
चावल
दूध
सही उत्तर- D
Q.15 निम्नलिखित में से कौन सा एक सर्च इंजन नहीं है?
याहू
बिंग
फ्लिपकार्ट
गिगा ब्लास्ट
सही उत्तर- C
Q.16 वैदिक युग के लोगों द्वारा सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया गया था?
उत्तर- तांबा
Q.17 भारत में पहला समाचार पत्र किसने शुरू किया था?
उत्तर- जेम्स हिक्की
- भारत में पहली प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना 1684 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने की थी।
- भारत का पहला समाचार पत्र निकालने का श्रेय जेम्स हिकी को प्राप्त है जिसने 1780 में “बंगाल गजट” नामक पहले समाचार पत्र का प्रकाशन किया।
Q.18 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में सामूहिक हत्या हुई थी इससे नृशंस हत्या का दिन माना जाता है, हत्या होने के पहले इकट्ठा होने का कारण क्या था?
उत्तर- सैफुद्दीन किचलू तथा डॉ सतपाल को गिरफ्तार करने के विरोध में
- जलियांवाला बाग हत्याकांड भारत के पंजाब प्रांत के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के निकट जलियांवाला बाग में 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन हुआ था।
- इस दिन लोग रोलेट एक्ट का विरोध करने के लिए सभा कर रहे थे।
- सभा के दौरान ही एक अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर ने उपस्थित सभी लोगों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई।
- अंग्रेज सरकार ने बताया कि इस कांड में लगभग 400 लोगों की हत्या हुई है लेकिन वास्तविक आंकड़ा 1000 से अधिक था।
Q.19 सर्वप्रथम ‘स्वराज्य’ शब्द का प्रयोग 19वीं शताब्दी के अंत में किस स्वाधीनता सेनानी के द्वारा किया गया?
उत्तर- बाल गंगाधर तिलक
- बाल गंगाधर तिलक एक भारतीय राष्ट्रवादी, शिक्षक, समाज सुधारक, वकील और एक स्वतंत्रता सेनानी थे।
- उनका जन्म 23 जुलाई 1856 को रत्नागिरी महाराष्ट्र में हुआ।
- स्वतंत्रता संग्राम का प्रसिद्ध नारा “स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूंगा” बाल गंगाधर तिलक नहीं दिया था।
- बाल गंगाधर तिलक ने मराठा दर्पण व केसरी नामक दो समाचार पत्रों का प्रकाशन भी किया।
- लोकमान्य तिलक का सम्बंध गरम दल से था।
Q.20 भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया गया था?
उत्तर- 1942
- भारत छोड़ो आंदोलन द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 9 अगस्त 1942 को आरंभ किया गया था।
- भारत छोड़ो आंदोलन का मुख्य लक्ष्य भारत से ब्रिटिश शासन को उखाड़ फेंकना था।
- भारत छोड़ो आंदोलन महात्मा गांधी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के मुंबई अधिवेशन में शुरू किया गया था।
Q.21 “दिल्ली चलो” नारा किसने दिया था?
उत्तर- सुभाष चंद्र बोस
- नेताजी सुभाष चंद बोस ने सुप्रीम कमांडर के रूप में 5 जुलाई 1943 में सिंगापुर के टाउन हॉल के सामने आजाद हिंद फौज सेना को सम्बोधित करते हुए “दिल्ली चलो” का नारा दिया था।
Q.21 सेरीकल्चर का सम्बंध किससे है?
उत्तर- रेशम के कीड़ों का पालन से
Q.22 बच्चे का लिंग निर्धारण किससे होता है?
उत्तर- गुणसूत्र से
- लिंग निर्धारण के लिए महिला के ब्लड की क्रोमोसोम किट के जांच की जाती है। यदि जांच मे XX क्रोमोसोंम आता है तो गर्भस्थ शिशु लड़की होता है। वही अगर जांच में XY क्रोमोसोम आता है, तो गर्भस्थ शिशु लड़का होता है।
Q.23 बालो का रंग किसके कारण होता है?
उत्तर- मेलेनिन
- मेलेनिन एक प्राकृतिक रंगद्रव्य होता है ।
- मनुष्य में यही बालो, त्वचा औऱ आंखों को रंग प्रदान करता है।
Q.24 लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्ति कब लागू की गई?
उत्तर- 1835
- लार्ड मैकाले के भारत की संस्कृति को नष्ट करने के लिए तथा भारत के लोगो पर अंग्रेजी मानसिकता को थोंपने के लिए इस शिक्षा पद्वति को अपनाया
- इस मैकाले के एक कथन से समझा जा सकता है कि ” भारत को गुलाम बनाने के लिए भारतीय संस्कृति को बर्बाद करना जरूरी है”।
Q.25 विधवा पुनर्विवाह का समर्थंक कौन था?
उत्तर- ईश्वर चंद विद्यासागर
- सन 1856 के हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम से विधवा विवाह को वैद्य घोषित कर दिया गया।
- यह कानून लार्ड डलहौजी द्वारा तैयार किया गया था और लार्ड केनिंग द्वारा लागू किया गया।
- लार्ड विलियम बैंटिंग ने सती प्रथा को गैरकानूनी बनाने के कानून बनाये थे।
Q.26 He के 64g में कितने मोल होते है?
उत्तर- 16 मोल
- मोल= द्रव्यमान ग्राम में/मोलर द्रव्यमान
- मोल= 64/4=16 मोल
Q.27 जब कोई वस्तु धनावेशित होती है तो वह –
इलेक्ट्रान का परित्याग करती है
इलेक्ट्रान ग्रहण करती है
प्रोटोनका परित्याग करती है।
None
उत्तर- A
Q.28 जब अग्निशामक की नोच को दबाया जाता है तो कार्बन डाई ऑक्साइड गैस का उत्पादन करने के लिए ……अम्ल……में मिल जाता है?
उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल , सोडियम हायड्रोजन कार्बोनेट
Q.29 लाफिंग गैस का रासायनिक अनुसूत्र क्या है?
उत्तर- N2O
Q.30 निम्न में से कौन सी मछली केवल समुद्र में पाई जाती है?
जैली फिश
सिल्वर फिश
डॉग फिश
स्टार फिश
उत्तर – स्टार फिश
दिल्ली सल्तनत महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी
दिल्ली सल्तनत महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी Q.1 दिल्ली सल्तनत का समय अंतराल क्या है? उतर – 1200 – 1526 ई. Q .2 गुलाम वंश का शासनकाल क्या है? उतर – 1206 – 1290 ई. Q.3 कुतुबुद्दीन ऐबक किसका गुलाम था? उतर- मुहम्मद गौरी ई. Q.4 कुतुबुद्दीन ऐबक का शासनकाल कितना था? उतर – 1206 – 1210 ई. […]
विजयनगर साम्राज्य महत्वपूर्ण प्रश्न
विजयनगर साम्राज्य महत्वपूर्ण प्रश्न Q.1 ‘विजयनगर’ राज्य की स्थापना किसने की? उत्तर- हरिहर व बुक्का Q.2 विजयनगर की स्थापना से पूर्व हरिहर व बुक्का कहा के मंत्री थे? उत्तर- कम्पिली (आधुनिक कर्नाटक) Q.3 कम्पिली पर हरिहर व बुक्का के मंत्री पद पर रहते समय किसका आक्रमण हुआ? उत्तर- मोहम्मद बिन तुगलक Q.4 किस के आक्रमण […]
सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्न 1- निम्न में से असुमेलित हैं ? स्थल – खोजकर्ता – नदी (A) हड़प्पा – दयाराम साहनी – परूष्णी नदी (B) मोहनजोदड़ो – राखालदास बनर्जी – इंडस नदी (C) लोथल – एस.आर.राव – वितस्ता नदी (D) कालीबंगा – ए.घोष – सरस्वती नदी प्रश्न 2 – हड़प्पा संस्कृति (सिंधु घाटी सभ्यता) के […]
भारत का भौगोलिक परिचय
भारत का भूगोल प्रश्नोत्तर प्रश्न – निम्नलिखित में से क्षेत्रफल की दृष्ठि से सबसे छोटा देश कौनसा है ? (A) ब्राजील (B) चीन (C) भारत (D) रूस उत्तर – (C) भारत प्रश्न – गुरुद्वारा ‘पंजा साहिब’ भारत के किस पङोसी देश में स्थित है ? (A) पाकिस्तान (B) नेपाल (C) अमेरिका (D) श्रीलंका उत्तर […]
सिंधु घाटी सभ्यता भाग – 2
सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोतरी भाग – 2 सिंधु घाटी सभ्यता बहुविकल्पीय प्रश्न PDF | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी PDF Download | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी UPSC | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी REET | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी Class 8 | सिंधु घाटी सभ्यता का आर्थिक जीवन | सिंधु घाटी सभ्यता UPSC Notes | सिंधु घाटी सभ्यता प्रश्नोत्तरी पीडीऍफ़ प्रश्न – 1. सुनारी सभ्यता […]
वैदिक सभ्यता प्रश्नोत्तरी
टॉपिक- वैदिक सभ्यता प्रश्न – वेदों की संख्या है – (A)1 (B)2 (C)3 (D)4 उत्तर – 4✔️ प्रश्न – वेदांग की संख्या है – (A)4 (B)6 (C)8 (D)10 उत्तर – 6✔️ प्रश्न – उपनिषदों की कुल संख्या है- (A)108 (B)1008 (C)1017 (D)4 उत्तर – 108✔️ प्रश्न – कौन सा वेद भारतीय संगीत में स्वर […]
वैदिक सभ्यता प्रश्नोत्तरी भाग -2
भारतीय इतिहास टॉपिकवाइज प्रश्नोत्तरी टॉपिक- वैदिक सभ्यता वैदिक सभ्यता | वैदिक सभ्यता प्रश्नोत्तर | वैदिक सभ्यता प्रश्नोत्तरी | वैदिक सभ्यता प्रश्नोत्तरी PDF भाग – 2 प्रश्न – 1 निम्न में से कौन सी भाषा को भारतीय आर्य भाषा नहीं माना जाता है ? A.अवेस्ता B.अंग्रेजी C.अरबी D.फारसी प्रश्न – 2 आर्यो या भारतीय आर्यों के […]
जैन धर्म प्रश्न – उत्तर | Jain Dharm Question Answer in Hindi
जैन धर्म से सम्बन्धित ऑब्जेक्टिव MCQ ( jain dharm question answer in hindi ) धार्मिक प्रश्नोत्तरी, जैन प्रश्न उत्तर , जैन अंताक्षरी, जैन धर्म ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन, जैन प्रश्नावली, जैन धर्म GK प्रश्न – 1. महावीर स्वामी के बचपन का नाम था- (A)सिद्धार्थ (B)वर्द्धमान (C)जामाली (D)इनमें से कोई उत्तर – (B)वर्द्धमान✔️ प्रश्न – 2. महावीर स्वामी […]