Rajasthan GK Questions

राजस्थान के प्रमुख राजवंश से महत्पूर्ण प्रश्न

राजस्थान के प्रमुख राजवंश 

राजस्थान के प्रमुख राजवंश से महत्पूर्ण प्रश्न – उत्तर


प्रश्न – 1. राजस्थान राज्य का प्रथम राजप्रमुख किसे बनाया गया?
(अ) महाराजा रामसिंह-II
(ब) महाराजा मानसिंह-II
(स) जयनारायण व्यास
(द) वल्लभभाई पटेल
उत्तर – (ब) इन्होंने 1956 में राज्यपाल की नियुक्ति तक राजप्रमुख का कार्य संभाला।

प्रश्न – 2. किस अन्तिम हिन्दू नरेश ने जयपुर में अश्वमेध यज्ञ करवाया?
(अ) मिर्जा राजा जयसिंह
(ब) महाराजा सवाई माधोसिंह प्रथम
(स) सवाई जयसिंह
(द) महाराजा मानसिंह द्वितीय
उत्तर – (स) यह अश्वमेध यज्ञ 1740 ई. में पुण्डरीक रत्नाकर की देखरेख में करवाया गया था।

प्रश्न – 3. शाकंभरी से निकलने वाली शाकंभरी चौहानों की सबसे प्राचीन शाखा कौनसी थी?
(अ) नाडोल के चौहान
(ब) हाड़ौती के चौहान
(स) रणथम्भौर के चौहान
(द) सिरोही के देवड़ा चौहान
उत्तर – (अ) शाकंभरी के चौहान शासक वाक्पति राज के दूसरे पुत्र लक्ष्मण (लाखणसी) ने 960 ई. के लगभग शाकंभरी छोडकर नाडोल में चौहान वंश के शासन की नींव डाली।

प्रश्न – 4. झालावाड़ की स्वतंत्र रियासत का निर्माण कब किया गया?
(अ) 1631 ई. में
(ब) 1838 ई. में
(स) 1817 ई. में
(द) 1831 ई. में
उत्तर – (ब) ब्रिटिश सरकार ने 1838 ई. में कोटा के दीवान व फौजदार झाला मदनसिंह को कोटा से अलग कर झालावाड़ की पृथक रियासत बनाकर उसका शासक बना दिया था।

प्रश्न – 5. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
(अ) पृथ्वीराज रासौ में चौहानों को चंद्रवंशी बताया गया है।
(ब) कर्नल जेम्स टॉड ने चौहानों को विदेशी (मध्य एशिया से आया हुआ) माना है।
(स) पं. गौरीशंकर ओझा चौहानों को सूर्यवंशी मानते हैं।
(द) डॉ. दशरथ शर्मा बिजौलिया लेख के आधार पर चौहानों को ब्राह्मण वंश से उत्पन्न बताते हैं।
उत्तर – (अ) पृथ्वीराज रासो में चौहानों को अग्नि कुंड से उत्पन्न बताया गया है।

प्रश्न – 6. किस मुगल बादशाह ने कोटा को बूंदी से स्वतंत्र कर नई रियासत बनाई?
(अ)शाहजहाँ
(ब) जहाँगीर
(स) अकबर
(द)औरंगजेब
उत्तर – (अ)1631 ई. में शाहजहाँ ने कोटा को बूंदी से स्वतंत्र कर बूंदी के शासक रतनसिंह के पुत्र माधोसिंह को वहाँ का शासक बना दिया।

प्रश्न – 7. निम्न में से किस प्रशस्ति में सीकर में स्थित हर्षनाथ के मंदिर का निर्माण अल्लट द्वारा किए जाने का तथा चौहानों के वंशक्रम का उल्लेख है?
(अ) प्रतापगढ़ शिलालेख
(ब) हर्षनाथ प्रशस्ति
(स) नाथ प्रशस्ति
(द) हरकेलि नाटक
उत्तर – (ब) हर्षनाथ प्रशस्ति – यह प्रशस्ति 973 ई. की है।

प्रश्न – 8. निम्न में से कौनसा विद्वान पृथ्वीराज चौहान तृतीय के दरबार में नहीं था?
(अ) चन्द्रवरदायी
(ब) जनार्दन
(स) जयानक
(द) सोमदेव
उत्तर – (द) सोमदेव चौहान शासक विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) के दरबार में था।

प्रश्न – 9. निम्न में से कौनसा युद्ध भारतीय इतिहास में ‘मील का पत्थर’ सिद्ध हुआ?
(अ) हल्दीघाटी का युद्ध
(ब) खानवा का युद्ध
(स) गिरी-सुमेल का युद्ध
(द) तराइन का द्वितीय युद्ध
उत्तर – (द) तराइन के द्वितीय युद्ध से ही भारत में स्थायी मुस्लिम साम्राज्य का प्रारंभ हुआ।

प्रश्न – 10. हाड़ौती (वंश का शासन स्थापित करने का श्रेय किसे है?
(अ) हाड़ा रतनसिंह
(ब) हाड़ा क्षेत्रसिंह
(स) हाड़ा देवा
(द) लक्ष्मण देव चौहान
उत्तर – (स) 1241 ई. में मीणा शासक जैता को पराजित कर हाड़ा चौहान देवा ने बूंदी पर अपना शासन स्थापित किया।

प्रश्न – 11. झुंझनूं में मुस्लिम शासन की स्थापना किसने की थी?
(अ) मोहम्मद खान व समस खान ने
(ब) झुंझारसिंह ने
(स) रोहिल्ला खान ने
(द) कायम खान ने
उत्तर – (अ) इन्होंने सन् 1450 ई. के आसपास यहाँ के तत्कालीन चौहान शासक को हराकर अपना शासन स्थापित किया।

प्रश्न – 12. मेवाड़ शासक शक्तिकुमार के शासनकाल में किस परमार शासक ने आक्रमण कर आघाटपुर (आहड़) पर अधिकार कर लिया था?
(अ) भोज
(ब) मुंज
(स) धूमराज
(द) धुंधक
उत्तर – (ब) 997 ई. के हस्तिकुण्डि अभिलेख में मालवा के परमार शासक मुंज (973-995 ई.) द्वारा आहड़ पर आक्रमण कर अधिकार करने का उल्लेख है।

प्रश्न – 13. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) गागरोन का युद्ध―राणा साँगा व दिल्ली सुल्तान इब्राहीम लोदी के मध्य )
(ब) बयाना का युद्ध―राणा साँगा व बाबर के मध्य
(स)चित्तौड़ का युद्ध― अकबर व मेवाड़ महाराणा उदयसिंह के मध्य )
(द) कुंभलगढ़ का युद्ध―शाहबाज खाँ के नेतृत्व में मुगल सेना एवं महाराणा प्रताप की सेना के मध्य
उत्तर – (अ) गागरोन का युद्ध – राणा साँगा व मालवा सुल्तान महमूद खिलजी के मध्य।

प्रश्न – 14. भरतपुर-धौलपुर क्षेत्र में जाट वंश के शासन का प्रारंभिक संस्थापक कौन था?
(अ) चूडामन
(ब) बदनसिंह
(स) सूरजमल
(द) जवाहरसिंह
उत्तर – (अ) मुगल सम्राट औरंगजेब की मृत्यु के आसपास जाट सरदार चूड़ामन ने थून में किला बनाकर जाट वंश का राज्य स्थापित कर दिया था।

प्रश्न – 15. ‘उत्तर भड़किवाड़ भाटी’ की पदवी से किसे सुशोभित किया गया था?
(अ) हनुमानगढ़ के शासकों को
(ब) जैसलमेर के शासकों को
(स) भरतपुर के शासकों को
(द) जालौर के शासकों को
उत्तर – (ब) जैसलमेर के भाटियों को उक्त पदवी से सुशोभित किया गया था क्योंकि वे भारत पर उत्तर-पश्चिम दिशा से होने वाले आक्रमणों से देश की रक्षा किया करते थे। जैसलमेर रियासत के राजचिह्न के नीचे ‘छत्राला यादवपति’ और ‘उत्तर भड़किवाड़ भाटी’ अंकित है। भाटी ‘छत्राला’ भी कहलाते थे।

प्रश्न – 16. जैसलमेर के शासक रावल बैरसिंह ने जोधपुर के किस शासक को कुछ समय के लिए अपने यहाँ शरण दी थी तथा पुनः उसका राज्य प्राप्त करने में मदद की थी?
(अ) राव चन्द्रसेन
(ब) महाराजा विजयसिंह
(स) राव मालदेव
(द) राव जोधा
उत्तर – (द) जब जोधा के पिता राव रणमल की मेवाड़ में हत्या हो गई तथा चूंडा के नेतृत्व में मेवाड़ की सेनाओं ने मंडोर पर अधिकार कर लिया था तब संभवतः राव जोधा को जैसलमेर के रावल बैरसिंह ने शरण दी थी।

प्रश्न – 17. मारोठ के किले का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
(अ) केहर
(ब) मांडनराव
(स) विजयराज
(द) देवराज
उत्तर – (ब) जैसलमेर के भाटी शासक मांडनराव ने 599 ई. के लगभग मारोठ नगर बसाकर उसके पास मारोठ दुर्ग का निर्माण प्रारंभ किया जिसे उसके पुत्र सूरसेन ने पूर्ण कराया।

प्रश्न – 18. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) गिंगोली का युद्ध – जयपुर नरेश जगतसिंह द्वितीय एवं जोधपुर शासक मानसिंह राठौड़ के मध्य
(ब) तुंगा का युद्ध – जयपुर नरेश सवाई जयसिंह व जोधपुर नरेश महाराणा विजयसिंह की संयुक्त सेना व मराठा शिवाजी के मध्य
(स) बिथौरा का युद्ध – आउवा के ठाकुर कुशालसिंह का कैप्टन हीथकोट के नेतृत्व में अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना के मध्य
(द) आउवा का युद्ध – आउवा के ठाकुर कुशालसिंह तथा अंग्रेजों व जोधपुर की संयुक्त सेना के मध्य
उत्तर – (ब)  तुंगा के युद्ध में जयपुर का नेतृत्व सवाई प्रतापसिंह ने किया था, ना कि सवाई जयसिंह ने।

प्रश्न – 19. तनोट जैसलमेर में भाटी वंश की दूसरी राजधानी की स्थापना किस शासक द्वारा की गई थी?
(अ) मंगलराव
(ब) भट्टी
(स) देवराज भाटी
(द) जैसलदेव
उत्तर – (अ) भट्टी के वंशज मंगलराव गजनी के शासक ढुण्डी द्वारा परास्त होने के बाद जैसलमेर क्षेत्र में बस गये जहाँ उन्होंने तन्नौट में अपनी राजधानी स्थापित की।

प्रश्न – 20. जैसलमेर के भाटी राजवंश का निम्न में से किस शाखा से संबंध है?
(अ) राठौड़
(ब) चौहान
(स) यादव
(द) कछवाहा
उत्तर – (स) यादवों के एक वंशज भट्टी के वंशज भाटी कहलाने लगे।

प्रश्न – 21. बलीचा गाँव के पास किसकी छतरी है?
(अ) झाला बीदा
(ब) चेतक
(स) शक्तिसिंह
(द) जगन्नाथ कछवाहा
उत्तर – (ब) चेतक

प्रश्न – 22.पिछोला झील में जगतनिवास महल का निर्माण किस मेवाड़ शासक ने करवाया था?
(अ) महाराणा जगतसिंह प्रथम
(ब) महाराणा अमरसिंह द्वितीय
(स) महाराणा जगतसिंह द्वितीय
(द) महाराणा भीमसिंह
उत्तर – (स) पिछोला झील में जगतनिवास महल का निर्माण जगतसिंह द्वितीय ने करवाया था परन्तु जगमंदिर महलों का निर्माण महाराणा कर्णसिंह ने प्रारंभ किया था और उनके पुत्र जगतसिंह प्रथम ने पूर्ण करवाया था।

प्रश्न – 23. प्रतापगढ़ की जागीर को मेवाड़ से स्वतंत्र कर नई रियासत का निर्माण किस मुगल बादशाह के समय हुआ था?
(अ) जहाँगीर
(ब) शाहजहाँ
(स) औरंगजेब
(द) बहादुरशाह
उत्तर – (ब)  शाहजहाँ

प्रश्न – 24. मेवाड़ के निम्न में से किस शासक का संबंध हुरड़ा सम्मेलन से है?
(अ) महाराणा अमरसिंह द्वितीय
(ब) महाराणा भीमसिंह
(स) महाराणा जगतसिंह प्रथम
(द) महाराणा जगतसिंह द्वितीय
उत्तर – (द) मराठों के विरुद्ध राजस्थान के राजाओं को संगठित करने के उद्देश्य से मेवाड़ महाराणा जगतसिंह द्वितीय के काल में हुरड़ा नामक स्थान पर राजाओं का सम्मेलन आयोजित हुआ था।

प्रश्न – 25. महाराणा प्रताप ने मेवाड़ भूमि को मुगलों से मुक्त कराने का अभियान कहाँ से प्रारंभ किया था?
(अ) गोगून्दा
(ब) हल्दीघाटी
(स) कुभलगढ़
(द) दिवेर
उत्तर – (द) दिवेर के किले का मुख्तार सम्राट अकबर का काका सुल्तान खान था। प्रताप ने अक्टूबर, 1582 में उस पर आक्रमण कर (दिवेर का युद्ध) वहाँ स्थित मुगल सेना को हरा दिया तथा दिवेर पर अपना आधिपत्य स्थापित कर मेवाड़ को मुगलों से मुक्त कराने के अभियान का सूत्रपात किया।

प्रश्न – 26. मेवाड़ राज्य को प्राचीन समय में किस अन्य नाम से भी जाना जाता था?
(अ) शिवि
(ब) प्राग्वाट
(स) मेदपाट
(द) उक्त सभी
उत्तर – (द) इस क्षेत्र पर पहले मेद अर्थात् मेव या मेर जाति का अधिकार रहने के कारण इसका नाम मेदपाट पड़ा।

प्रश्न – 27. महाराणा सांगा के राज्यारोहण के समय मालवा का शासक कौन था?
(अ) महमूद खिलजी
(ब) नसीरूद्दीन
(स) मुहम्मद खाँ
(द) साहिब खाँ
उत्तर – (ब) सांगा के राज्यारोहण के समय मालवा में नसीरुद्दीन का शासन था। 1511 में नसीरुद्दीन की मृत्यु के बाद वहाँ उत्तराधिकार का संघर्ष शुरू हो गया। कुछ अमीरों के सहयोग से महमूद खिलजी द्वितीय मालवा का सुल्तान बना। गुजरात में महमूद बेगड़ा का शासन था। नवंबर,1511 में उसकी मृत्यु के बाद उसका पुत्र मुजफ्फरशाह द्वितीय गुजरात का शासक बना।

प्रश्न – 28. जीवन के प्रारम्भिक दिनों में महाराणा साँगा के आश्रयदाता कौन बने थे?
(अ) जयमल
(ब) पृथ्वीराज
(स) कर्मचन्द पँवार
(द) नासिर शाह खिलजी
उत्तर – (स) अजमेर के कर्मचंद पँवार ने साँगा को साँगा के बड़े भाइयों से बचाकर अज्ञातवास में रखा।

प्रश्न – 29. साँगा द्वारा ईडर के उत्तराधिकार संघर्ष में हस्तक्षेप करने का प्रमुख कारण क्या था?
(अ) ईडर राज्य पर अपना प्रभुत्व स्थापित करना।
(ब) अपने समर्थक व्यक्ति को ईडर की गद्दी पर बैठाना।
(स) ईडर का राज्य मुबारिज-उल-मुल्क से छीनकर रायमल को सौंपना।
(द) सुल्तान मुजफ्फरशाह को युद्ध की चुनौती देना।
उत्तर – (ब) अपने समर्थक व्यक्ति को ईडर की गद्दी पर बैठाना।

प्रश्न – 30. इब्राहीम लोदी द्वारा मेवाड़ पर आक्रमण करने का प्रमुख कारण क्या था?
(अ) मेवाड़ को अधिकृत करना। के
(ब) साँगा की बढ़ती हुई शक्ति को कुचलना।
(स) साँगा द्वारा दिल्ली सल्तनत के अधीन पूर्वी राजस्थान क्षेत्रों को जीत लिया जाना।
(द) मालवा पर अधिकार करने की इच्छा।
उत्तर – (स) साँगा द्वारा दिल्ली सल्तनत के अधीन पूर्वी राजस्थान क्षेत्रों को जीत लिया जाना।

प्रश्न – 31. किस स्थान पर चौहानों की प्रारम्भिक राजधानी थी?
(अ) दिल्ली
(ब) अजमेर
(स) साँभर
(द) अहिच्छत्रपुर
उत्तर – (द) अहिच्छत्रपुर

प्रश्न – 32. निम्नलिखित में से किस राजपूत राज्य के उत्तराधिकार के मामले में सम्राट जहाँगीर ने हस्तक्षेप किया और अपनी पसन्द के व्यक्ति को सम्राट बनाया-?
(अ) बीकानेर
(ब) करौली
(स) भरतपुर
(द) अजमेर
उत्तर – (अ) बीकानेर

प्रश्न – 33. निम्नलिखित व्यक्तियों पर विचार कीजिये
1. सूरजमल 2. चरहट सिंह 3. बुद्ध सिंह 4. बदन सिंह
इनमें से जो भरतपुर के राज्य से जुड़े हुए थे, वे थे-?
(अ) 1 और 2
(ब) केवल 1
(स) 2 और 4
(द) 1 और 4
उत्तर – (द) 1 और 4

प्रश्न – 34. निम्न चार महत्त्वपूर्ण युद्ध भारत में अलग-अलग कालों में लड़े गये
1. चौसा का युद्ध
2.धर्मत का युद्ध
3.हल्दीघाटी का युद्ध
4. खानवा का युद्ध
इन युद्धों का सही कालानुक्रम होगा-?
(अ)1,2,3,4
(ब) 4,1,2,3
(स) 4,1,3,2
(द) 4,2,3,1
उत्तर – (स) 4,1,3,2

प्रश्न – 35. दिवेर के युद्ध (अक्टूबर, 1582 ) के पश्चात् महाराणा ‘प्रताप की नई राजधानी थी-
(अ) उदयपुर
(ब) चावंड
(स) बांडोली
(द) कुम्भलगढ़
उत्तर – (ब) चावंड

प्रश्न – 36. जाट वंश का 18वीं शताब्दी के मध्य में किन भू-भागों पर आधिपत्य था?
(अ) धौलपुर और अलवर
(ब) भरतपुर ओर बीकानेर
(स) भरतपुर और धौलपुर
(द) धौलपुर और सिरोही
उत्तर – (स) भरतपुर और धौलपुर

प्रश्न – 37. चारण साहित्य में निम्नांकित राजवंशों में से किनकी उत्पत्ति आबू पर्वत पर विशिष्ट के यज्ञ कुंड से हुई बताई गई है?
01. चौहान, 2. चालुक्य 3. परमार 4. प्रतिहार
नीचे दिये गये कूट के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-?
(अ) 1,2,3,4
(ब) 2,3,4,1
(स) 3,2,4,1
(द) 4,3,2,1
उत्तर – (अ) 1,2,3,4

प्रश्न – 38. राजस्थान के किस जिले के सम्बन्ध में कहा जाता है कि केवल पत्थर की टाँगें ही आपको वहाँ ले जा सकती है-?
(अ) बीकानेर
(ब) जैसलमेर
(स) भरतपुर
(द) जोधपुर
उत्तर – (ब) जैसलमेर

प्रश्न – 39. औरंगजेब की मृत्यु तक अपने को स्वतंत्र करने का प्रयास करने वाला राजपूत राज्य था-?
(अ) आमेर
(ब) अजमेर
(स) मेवाड़
(द) मारवाड़
उत्तर – (द) मारवाड़

प्रश्न – 40. राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट्स (मदरसा हुनरी) की स्थापना महाराजा रामसिंह ने कब की?
(अ) 1834 ई. में।
(ब) 1856 ई. में।
(स) 1857 ई. में।
(द) 1859 ई. में।
उत्तर – (स) 1857 ई. में।

प्रश्न – 41. खींचीवाड़ा के नाम से कौनसा क्षेत्र प्रसिद्ध था?
(अ) माण्डलगढ़
(ब) मालवा
(स) गागरोन
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (स) गागरोन

प्रश्न – 42. इतिहास में ‘मालदेव मूंछाला’ के नाम से कौन विख्यात है?
(अ) कान्हड़देव सोनगरा
(ब) राव मालदेव
(स) मालदेव सोनगरा
(द) वीर सातलसोम
उत्तर – (स) मालदेव सोनगरा

प्रश्न – 43. सम्राट पृथ्वीराज चौहान तृतीय के पिता कौन थे?
(अ) अर्णोराज
(ब) सोमेश्वर
(स) अजयराज
(द) अजयपाल
उत्तर – (ब) सोमेश्वर

प्रश्न – 44. मुहम्मद गौरी का शासन कहाँ फैला हुआ था?
(अ) भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में
(ब) ईरान में
(स) जम्मू-कश्मीर में
(द) मध्य एशिया में
उत्तर – (अ) भारत के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में

प्रश्न – 45. पृथ्वीराज चौहान का समकालीन गहड़वाल शासक कौन था?
(अ) भोजराज
(ब) मूलराज प्रथम
(स) हरिहर राय
(द) जयचन्द
उत्तर – (द) जयचन्द

प्रश्न – 46. पृथ्वीराज के शासन प्रबन्ध संभालने के बाद उनका प्रथम सैनिक अभियान किसके विरुद्ध हुआ?
(अ) उनके चचेरे भाई नागार्जुन के
(ब) महोबा के चंदेलों के
(स) मुहम्मद गौरी के
(द) कन्नौज के गहड़वाल शासक जयचंद के
उत्तर – (अ) उनके चचेरे भाई नागार्जुन के

प्रश्न – 47. किस लेख में चौहानों को सूर्यवंशी बताया गया है?
(अ) बड़ली शिलालेख
(ब) घोसुण्डी शिलालेख
(स) हरकेलि नाटक
(द) चीरवा का शिलालेख
उत्तर – (स) हरकेलि नाटक

प्रश्न – 48. हरकेलि नाटक किसके द्वारा रचित है?
(अ) अर्णोराज
(ब) अजयपाल
(स) सोमेश्वर
(द) विग्रहराज चतुर्थ
उत्तर – (द) विग्रहराज चतुर्थ

प्रश्न – 49. बिजौलिया शिलालेख की स्थापना किसके द्वारा की गई?
(अ) जैन श्रावक लोलाक
(ब) कीर्तिपाल
(स) सोमेश्वर
(द) जीजा
उत्तर – (अ) जैन श्रावक लोलाक

प्रश्न – 50. रणथंभौर दुर्ग पर दिल्ली सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण करने का मुख्य कारण क्या था?
(अ) रणथंभौर शासक हम्मीरदेव द्वारा अलाउद्दीन के विद्रोही सैनिक नेता मुहम्मद शाह को शरण देना।
(ब) हम्मीरदेव द्वारा अलाउद्दीन खिलजी के अधिकार वाले बयाना के दुर्ग पर कब्जा कर लेना।
(स) हम्मीरदेव चौहान की सुन्दर पत्नी को पाने की खिलजी की लालसा।
(द) उक्त सभी।
उत्तर – (अ) रणथंभौर शासक हम्मीरदेव द्वारा अलाउद्दीन के विद्रोही सैनिक नेता मुहम्मद शाह को शरण देना।

प्रश्न – 51. आहड़ की महासतियों में सबसे पहली छतरी किसकी है?
(अ) महाराणा कुंभा
(ब) महाराणा अमरसिंह-1
(स) महाराणा उदयसिंह
(द) महाराणा विक्रमादित्य
उत्तर – (ब) महाराणा अमरसिंह-1

प्रश्न – 52. मेवाड़ के किस शासक के समय में अफगान आक्रमणकारी नादिरशाह ने दिल्ली पर आक्रमण किया?
(अ) जगतसिंह द्वितीय
(ब) संग्रामसिंह द्वितीय
(स) जयसिंह
(द) राजसिंह
उत्तर – (अ) जगतसिंह द्वितीय

प्रश्न – 53. महाराणा अमरसिंह-1 ने शहजादा खुर्रम से संधि कब की?
(अ) 5 फरवरी, 1615
(ब) 4 मार्च, 1616
(स) 24 मार्च, 1616
(द) 18 फरवरी, 1615
उत्तर – (अ) इस संधि की प्रमुख शर्ते
1. महाराणा बादशाह के दरबार में कभी उपस्थित न होगा।
2. महाराणा का ज्येष्ठ कुँवर शाही दरबार में उपस्थित होगा।
3. शाही सेना में महाराणा 1000 सवार रखेगा।
4. चित्तौड़ के किले की मरम्मत नहीं की जाएगी।

प्रश्न – 54. चित्तौड़ में सिसोदिया वंश की नींव किसने डाली?
(अ) राणा राहप
(ब) राणा अरिसिंह
(स) राणा हम्मीर
(द) राणा कर्णसिंह
उत्तर – (स) ध्यान रखें कि सिसोदिया वंश की नींव राण राहप ने डाली थी, परंतु चित्तौड़ में सिसोदिया वंश की नींव राणा हम्मीर ने राजा जैसा को हराकर डाली।

प्रश्न – 55. मेवाड़ के किस महाराणा ने 1818 ई. में ईस्ट इंडिया कम्पनी से संधि की?
(अ) अमरसिंह-II
(ब) संग्रामसिंह-II
(स) भीमसिंह
(द) जगतसिंह-II
उत्तर – (स) भीमसिंह

प्रश्न – 56. निम्न में से कौन राणा कुंभा के समय का प्रसिद्ध शिल्य शास्त्री था?
(अ) प्रसाद
(ब) निहालसिंह
(स) मंडन
(द) दुर्गादास
उत्तर – (स) मंडन

प्रश्न – 57. राजस्थान के इतिहास में सलूंबर के राव रतनसिंह की पत्नी व वीर हाड़ी रानी के नाम से विख्यात किस वीरांगना ने युद्धभूमि में जाते अपने पति को निशानी के तौर पर अपना सिर काटकर दे दिया था?
(अ) ब्रजकँवर
(ब) आनन्दकँवर
(स) सलहकँवर
(द) मानकँवर
उत्तर – (स) इन्हीं वीरांगना के लिए प्रसिद्ध है: ‘चूंडावत माँगी सैनानी, सर काट दे दियो क्षत्राणी’। राव रतनसिंह मेवाड़ महाराणा राजसिंह के सैनिक सरदार थे।

प्रश्न – 58. मेवाड़ में सबसे पहले नौकरशाही का गठन किसने किया था?
(अ) अल्लट
(ब) मोकल
(स) बापा रावल
(द) हम्मीर कुमार
उत्तर – (अ) अल्लट

प्रश्न – 59. सामान्य व्यक्तियों के घरों, कुओं बावड़ियों, तालाब, राजमहल आदि के निर्माण विषयक जानकारी किस ग्रन्थ में मिलती है?
(अ) प्रसाद मण्डन
(ब) वास्तुसार मण्डन
(स) गुणभद्र
(द) राजवल्लभ मण्डन
उत्तर – (द) यह ग्रंथ महाराणा कुंभा के राज्याश्रित विद्वान मंडन द्वारा रचित है।

प्रश्न – 60. मेवाड़ के किस महाराणा ने औरंगजेब के विरुद्ध जाकर जोधपुर के अजीतसिंह की सहायता की थी?
(अ) महाराणा राजसिंह
(ब) महाराणा कर्णसिंह
(स) महाराणा जयसिंह
(द) महाराणा अमरसिंह-II
उत्तर – (अ) महाराणा राजसिंह

प्रश्न – 61. अपने पुत्र सलीम के जन्म पर पैदल चलकर किस पीर के यहाँ मुगल बादशाह आया था-?
(अ) दरगाह सूफी हिसामुद्दीन चिश्ती , नागौर
(ब) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का दरगाह, अजमेर
(स) दरगाह हिसामुद्दीन चिश्ती, सांभर झील, जयपुर
(द)दरगाह ख्वाज़ा फखरुद्दीन चिश्ती, सरवाड़, अजमेर
उत्तर – (ब) ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का दरगाह, अजमेर

प्रश्न – 62. राजस्थान में मुस्लिम सत्ता के प्रसार का सर्वाधिक श्रेय दिया जाता है-?
(अ) इल्तुतमिश को
(ब) जलालुद्दीन खिलजी को
(स) रजिया को
(द) अलाउद्दीन खिलजी को
उत्तर – (द) अलाउद्दीन खिलजी को

प्रश्न – 63. हल्दी घाटी के युद्ध में मुगलों और महाराणा के सैनिकों के साथ-साथ दोनों पक्षों के जिन हाथियों ने बहुत वीरता थी, उनके नाम थे-?
(अ) चेतक, गजाला, नीला, गजसिंह
(ब) लूणा, रामप्रसाद, गजमुक्त, गजराज
(स) सोम, समीर, अक्षयराज, गजराज
(द) शक्ति, रामप्रताप, सुमेरू, सोनू
उत्तर – (ब) लूणा, रामप्रसाद, गजमुक्त, गजराज

प्रश्न – 64. स्वामिभक्त धाय, पन्ना ने एक राजकुमार की सुरक्षा के लिए एक माँ के रूप में एक अतुलनीय बलिदान का उदाहरण प्रल किया था। उस राजकुमार का नाम बताईये-
(अ)राजकुमार अजीतसिंह
(ब) राजकुमार जोधासिंह
(स) राजकुमार उदयसिंह
(द) राजकुमार पृथ्वीसिंह
उत्तर – (स) राजकुमार उदयसिंह

प्रश्न – 65. बापा रावल मेवाड़ के किस शासक का विरुद (अन्य नाम) था?
(अ) गुहादित्य
(ब) अल्लट
(स) मोकल
(द) कालभोज
उत्तर – (द) बापा रावल ने ही मौर्य शासक मान मोरी से चित्तौड़गढ़ दुर्ग जीता था

प्रश्न – 66. महाराणा कुंभा कालीन कवि महेशभट्ट ने निम्न में से किन- किन प्रशस्तियों की रचना की थी?
a. कुंभलगढ़ प्रशस्ति
b. देवतामूर्ति प्रकरण
c. कीर्तिस्तम्भ प्रशस्ति
d. एकलिंग प्रशस्ति
e. राज प्रशस्ति
सही उत्तरों के कूट का चयन कर निम्न में से उत्तर दें-
(अ) a, b, c, d
(ब) a, c, d, e
(स) a, c, d
(द) a, c
उत्तर – (स) देवतामूर्ति प्रकरण ग्रंथ की रचना कुंभा के शिल्पी मंडन ने एवं राज प्रशस्ति की रचना रणछोड़ भट्ट तैलंग ने की थी।

प्रश्न – 67. मेवाड़ महाराणा अमरसिंह के समय हुई मेवाड-मुगल संधि के बाद मेवाड़ के किस शासक के समय पुन: मुगलों का प्रतिरोध शुरू हो गया?
(अ) महाराणा कर्णसिंह
(ब) महाराणा जगतसिंह
(स) महाराणा जयसिंह
(द) महाराणा राजसिंह
उत्तर – (द) महाराणा राजसिंह 10 अक्टूबर, 1652 को मेवाड़ की राजगद्दी पर बैठे। इन्होंने प्रारंभ से ही मुगल बादशाह औरंगजेब का विरोध करना शुरू कर दिया तथा उसके द्वारा लगाये गये जजिया कर का विरोध किया।

प्रश्न – 68. चित्तौड़गढ़ के दुर्ग में स्थित कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति का रचियता कौन था?
(अ) नापा-पोमा
(ब) जैता-कुँपा
(स) अत्रि-महेश
(द) मण्डन-महेश
उत्तर – (स) कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति की रचना अत्रि ने प्रारंभ की थी जिनकी मृत्यु हो जाने के कारण इसे उनके पुत्र कवि महेश ने पूर्ण किया। कवि महेश ने ही कुंभलगढ़ प्रशस्ति की भी रचना की थी।

प्रश्न – 69. महाराणा कुंभा द्वारा रचित ग्रंथ कौनसे हैं?
a. संगीत मीमांसा
b. संगीतराज
c. सूडप्रबन्ध
d. रसिक प्रिया टीका
e. कलानिधि
f. कामराज रतिसार
सही उत्तरों के कूट का चयन करें
(अ) a, b, c, d, f
(ब) b, c,d,e
(स) a, b, c, d, e
(द) a, b, c, d, e,f
उत्तर – (अ) कलानिधि ग्रंथ की रचना मंडन के पुत्र गोविन्द ने की थी।

प्रश्न – 70. किस राजपूत राजा को स्थापत्य कला का संरक्षक कहा जाता है?
(अ) महाराणा प्रताप
(ब) राणा कुंभा
(स) राणा उदयसिंह
(द) राणा संग्राम सिंह
उत्तर – (ब)  राणा कुंभा

प्रश्न – 71. शेरशाह ने किस शासक के व्यवहार से रुष्ट होकर मारवाड़ पर आक्रमण किया?
(अ) मालदेव
(ब) चन्द्रसेन
(स) राणा उदयसिंह
(द) राव जोधा
उत्तर – (अ) मालदेव

प्रश्न – 72. मालदेव के पश्चात् मारवाड़ का शासक बना?
(अ) जैतमल
(ब) चन्द्रसेन
(स) राम
(द) पृथ्वीराज
उत्तर – (ब) मालदेव ने अपने ज्येष्ठ पुत्र राममल व मोटा राजा उदयसिंह को वंचित कर चन्द्रसेन को अपना उत्तराधिकारी बनाया। चन्द्रसेन ने मुगलों से संघर्ष जारी रखा, उसे मारवाड़ का प्रताप कहते हैं।

प्रश्न – 73. राज्य के मारवाड़ क्षेत्र में गुजरी-प्रतिहारों का शासन मुख्यतः किस अवधि में रहा?
(अ) 5वीं से 8वीं सदी
(ब) 8वीं से 10वीं सदी
(स) 6ठी से 10वीं सदी
(द) 8वीं से 12वीं सदी
उत्तर – (ब) 8वीं से 10वीं सदी

प्रश्न – 74. वीर दुर्गादास की छतरी कहाँ बनी हुई है?
(अ) जोधपुर
(ब) कालिन्दी (सिरोही)
(स) मण्डोर (जोधपुर)
(द) क्षिप्रानदी उट (उछैन)
उत्तर – (द) क्षिप्रानदी उट (उछैन)

प्रश्न – 75. किस प्रतिहार शासक ने कनीज पर 100 वर्ष तक चले त्रिीय युद्ध में पालवंश के शासक को हराकर इस युद्ध का अंत किया?
(अ) नागभट्ट -1
(ब) वत्सराज
(स) नागभट्ट -II
(द)मिहिरभोज
उत्तर – (स) नागभट्ट द्वितीय ने चक्रायुध को हराकर कनीज पर अधिकार किया व उसे अपनी राजधानी बनाया।

प्रश्न – 76. किस प्रतिहार शासक के काल में टनरी भारत में प्रतिहारों की शक्ति अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँच गई थी?
(अ) महेन्द्रपाल प्रथम
(ब) मिहिरभोज
(स) वत्सराज प्रथम
(द) रामभद्र
उत्तर – (ब) मिहिरभोज

प्रश्न – 77. किस प्रतिहार शासक के दरबार में कर्पूर मंजरी व काय मीमांसा का लेखक राजशेखर था?
(अ) मिहिर भोज
(ब) वत्सराज द्वितीय
(स) नागभट्ट द्वितीय
(द) महेन्द्रपाल प्रथम
उत्तर – (द) महेन्द्रपाल प्रथम

प्रश्न – 78. मालवा का राजा भोज किस वंश का प्रसिद्ध शासक रहा है?
(अ) प्रतिहार
(ब) परमार
(स) चालुक्य
(द) राष्ट्रकूट
उत्तर – (ब) परमार

प्रश्न – 79. मारवाड़ (जोधपुर) का प्रथम राठौड़ शासक कौन था जिसे के शासन की देखरेख करता रहा? अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बाद जोधपुर को राजगद्दी प्रदान की गई?
(अ) राव चन्द्रसेन
(ब) मोटा राजा राव उदयसिंह
(स) राव शूरसिंह
(द) महाराजा जसवंतसिंह
उत्तर – (ब) अकबर के नागौर दरबार (1570 ई.) में जोधपुर शासक राव चन्द्रसेन के बड़े भ्राता राव उदयसिंह ने अकबर की सेवा में उपस्थित होकर उसकी अधीनता स्वीकार कर ली, जबकि राव चन्द्रसेन बिना अधीनता स्वीकार किये वहाँ से चले गये। अकबर ने राव चन्द्रसेन से नाराज होकर जोधपुर के किले पर आक्रमण करवाया और उदयसिंह की सेवाओं से खुश होकर उन्हें 4 अगस्त, 1583 को जोधपुर का शासक बना दिया।

प्रश्न – 80. मारवाड़ का कौनसा राठौड़ शासक सन् 1438 ई. तक मेवाड़ के शासन की देखरेख करता रहा?
(अ) राव चूँडा
(ब) राव मालदेव
(स) राव रणमल
(द) राव जोधा
उत्तर – (स) राव रणमल ने अपनी बहिन हँसाबाई का विवाह मेवाड़ महाराणा लाखा के साथ इस शर्त पर किया था कि उससे उत्पन्न पुत्र ही मेवाड़ का उत्तराधिकारी होगा। अत: लाखा के बाद उनके पुत्र मोकल व फिर उनके पुत्र कुंभा के अवयस्क काल तक राव रणमल ने ही मेवाड़ के शासन की देखरेख की थी। सन् 1438 ई. में महाराणा कुंभा ने राव रणमल की हत्या करवा दी थी।

प्रश्न – 81. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
शाखा स्थापना
(अ)-सपाललक्ष-551ई.
(ब)-अजमेर के चौहान-1113ई.
(स)-जालौर के चौहान-1181ई.
(द)-रणथंभौर के चौहान-1194ई.
उत्तर – (ब)अजमेर के चौहान-1113ई.

प्रश्न – 82. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
         शाखा      संस्थापक
(अ)अजमेर के चौहान-अजयराज
(ब)नाडौल के चौहान-कीर्तिपाल
(स)हाड़ौती के चौहान-देवीसिंह हाड़ा
(द)सिरोही के चौहान-राव लुम्बा
उत्तर – (ब)नाडौल के चौहान-लक्मण

प्रश्न – 83. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ) उदयपुर-1559ई.
(ब) जोधपुर-1459ई.
(स)जैसलमेर-1155ई.
(द) बीकानेर-1609ई.
उत्तर – (द)बीकानेर-1488ई.

प्रश्न – 84. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ) प्रबल हिन्दू राजा-राणा हम्मीर
(ब) हिन्दू सुरताण-कुम्भा
(स) हिन्दू पति-सांगा
(द) हिन्दू पंथ-मालदेव
उत्तर – (द) हिन्दू पंथ-सांगा

प्रश्न – 85. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-पीलसुद का युद्ध-1715ई.
(ब)-मन्दसौर का युद्ध-1733ई.
(स)-राजमहल(टोंक) का युद्ध-1134ई.
(द)-रामपुरा(कोटा) का युद्ध-1735ई.
उत्तर – (स) राजमहल(टोंक) का युद्ध-1747ई.

प्रश्न – 86. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-जाटों का अफलातून-सूरजमल
(ब)-प्लेटो-जवाहरसिंह
(स)-कलियुग का कर्ण-लूणकरण
(द)-पीथल-पृथ्वीराज राठौड़
उत्तर – (ब) प्लेटो-सूरजमल

प्रश्न – 87. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
      उपाधि      शासक
(अ)-आदिवराह-मिहिरभोज
(ब)-आदिपुरुष-वासुदेव
(स)-दुर्लद्यमेरु-दुर्लभराज 2
(द)-प्रभास-वत्सराज
उत्तर – (द) प्रभास-मिहिरभोज

प्रश्न – 88. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-गुर्जर प्रतिहारो का पितृहन्ता- मिहिर भोज
(ब)-चौहानो का पितृहन्ता-जगदेव
(स)-मेवाड़ का पितृहन्ता-उदा
(द)-मारवाड़ का पितृहन्ता-विक्रमादित्य
उत्तर – (द) मारवाड़ के पितृहन्ता-मालदेव

प्रश्न – 89. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
     सेनापति     शासक
(अ)-रणमल,रतिपाल-हम्मीर
(ब)-गौरा बादल-रतनसिंह
(स)-आल्हा,उदल-अकबर
(द)-जयमल, फत्ता-उदयसिंह
उत्तर – (स) आल्हा,उदल-परमर्दी देव चन्देल

प्रश्न – 90. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-रणथंभौर का प्रथम साका-1301ई.
(ब)-सिवाणा का साका-1308ई.
(स)-जालौर का साका-1318ई.
(द)-भटनेर का साका-1398ई.
उत्तर – (स) जालोर का साका-1311ई.

प्रश्न – 91. ‘मेवाड़ के रक्षक’ के रूप में किसे स्मरण किया जाता है?
(अ) झाला बीदा
(ब) भामाशाह
(स) महासहानी रामा
(द) महाराणा प्रताप
उत्तर – (ब) भामाशाह ने महाराणा प्रताप की काफी आर्थिक सहायता कर मेवाड़ की रक्षा में अपना योगदान दिया। 1547 ई. में जन्मे भामाशाह के पिता का नाम भारमल्ल था।

प्रश्न – 92. चित्तौड़ के किले में भारमल्ल की हवेली का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) महाराणा कुंभा
(ब) महाराणा लाखा
(स) महाराणा सांगा
(द) महाराणा उदयसिंह
उत्तर – (द) महाराणा उदयसिंह

प्रश्न – 93. किस अभिलेख में कल्हण एवं कीर्तिपाल के साथ-साथ मारवाड़ की राजनैतिक स्थिति व शासन व्यवस्था का ज्ञान प्राप्त होता है?
(अ) सादड़ी, नाडोल का लेख
(ब) चीरवा का लेख
(स) किराडू का लेख
(द) सच्चियायमाता मंदिर का लेख
उत्तर – (द) सच्चियायमाता मंदिर का लेख

प्रश्न – 94. मेवाड़ के किस महाराणा को ‘शृंगार विश्वम्भरो’ कहा गया है?
(अ) महाराणा राजसिंह
(ब) महाराणा कुंभा
(स) महाराणा सज्जनसिंह
(द) महाराणा जगतसिंह-I
उत्तर – (ब) महाराणा कुंभा

प्रश्न – 95. किस प्रशस्ति में बापा और कालभोज को अलग-अलग व्यक्ति बताया गया है?
(अ) शृंगी ऋषि का लेख
(ब) रणकपुर प्रशस्ति
(स) कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति
(द) सिवाणा का लेख
उत्तर – (ब) रणकपुर प्रशस्ति

प्रश्न – 96. सर्वाधिक समय तक एक ही प्रदेश पर राज्य करने वाला संसार का एकमात्र राजवंश कौनसा है?
(अ) उदयपुर का गुहिल वंश
(ब) मारवाड़ का राठौड़ राजवंश
(स) अजमेर का चौहान राजवंश
(द) दिल्ली का मुगल वंश
उत्तर – (अ) उदयपुर का गुहिल वंश

प्रश्न – 97. चित्तौड़ में समिद्धेश्वर मंदिर का निर्माण किसने करवाया?
(अ) परमार राजा मुंज
(ब) प्रतिहार राजा सिद्धराज
(स) परमार राजा भोज
(द) राणा राहप
उत्तर – (स) राजा भोज के समय इस मंदिर को त्रिभुवन नारायण शिव मंदिर कहा गया था, परन्तु महाराणा मोकल द्वारा इस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाने के बाद से इसे समिद्धेश्वर मंदिर जाने लगा।

प्रश्न – 98. किस प्रशस्ति में हल्दीघाटी युद्ध तथा कर्ण के समय सिरोंज के विनाश के वर्णन के अलावा महाराणा जगतसिंह के युद्धों एवं पुण्य कार्यों का विस्तृत विवेचन है?
(अ) जगन्नाथ राय प्रशस्ति
(ब) चीरवा का लेख
(स) श्रृंगी ऋषि का लेख
(द) कीर्तिस्तंभ प्रशस्ति
उत्तर – (अ) जगन्नाथ राय प्रशस्ति

प्रश्न – 99. चित्तौड़ के प्रथम शाके में अलाउद्दीन खिलजी के साथ कौनसा साहित्यकार था?
(अ) अल बरुनी
(ब) फरिश्ता
(स) अल उतबी
(द) अमीर खुसरो
उत्तर – (द) अमीर खुसरो

प्रश्न – 100. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा चित्तौड़ पर आक्रमण का प्रमुख कारण क्या था?
(अ) अलाउद्दीन का अत्यधिक महत्त्वाकांक्षी और साम्राज्यवादी होना।
(ब) चित्तौड़ दुर्ग का सामरिक महत्त्व व भौगोलिक स्थिति।
(स) रावल रतनसिंह की सुंदर पत्नी को प्राप्त करने की लालसा।
(द) उपरोक्त सभी।
उत्तर – (द) उपरोक्त सभी।

प्रश्न – 101. मेवाड़ में जावर में चाँदी की खान किसके समय प्राप्त हुई?
(अ) राणा लाखा
(ब) राणा हमीर
(स) राणा क्षेत्रसिंह
(द) राणा मोकल
उत्तर – (अ) राणा लाखा

प्रश्न – 102. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) कुंभा के संगीत गुरु – श्री सारंग व्यास
(ब) कुम्भा के दरबारी कवि – कान्हा व्यास
(स) कुंभा के धर्म गुरु – महेश भट्ट
(द) कुंभा के प्रधान शिल्पी – मंडन
उत्तर – (स) महेश भट्ट धर्म गुरु नहीं, कवि थे।

प्रश्न – 103. अकबर द्वारा महाराणा प्रताप को समझाने हेतु भेजे गए व्यक्तियों का सही क्रम क्या है?
(अ) जलाल खाँ, भगवन्तदास, टोडरमल, मानसिंह प्रथम
(ब) जलाल खाँ, टोडरमल, मानसिंह प्रथम, भगवन्तदास
(स) टोडरमल, मानसिंह प्रथम, भगवन्तदास, जलाल खाँ
(द) जलाल खाँ, मानसिंह प्रथम, भगवन्तदास, टोडरमल
उत्तर – (द) जलाल खाँ, मानसिंह प्रथम, भगवन्तदास, टोडरमल
जलाल खाँ कोरची (नवंबर, 1572),
कुँवर मानसिंह (जून, 1573),
राजा भगवंतदास (सितम्बर, 1573)
राजा टोडरमल (दिसंबर, 1573)

प्रश्न – 104. मण्डन द्वारा लिखित ग्रन्थ ‘रूप मण्डन’ का संबंध किस विषय से है?
(अ)राजप्रासाद
(ब) नगर रचना
(स) वास्तुकला
(द) मूर्तिकला
उत्तर – (द) मूर्तिकला

प्रश्न – 105. ‘जो दृढ़ राखै धर्म को तिहिं राखै करतार’ शब्द किस राज्य के राज-चिन्ह में अंकित थे?
(अ) जयपुर
(ब) बीकानेर
(स) जोधपुर
(द) मेवाड़
उत्तर – (द) मेवाड़

प्रश्न – 106. मेवाड़ की राजकुमारी कृष्णा कुमारी, जिसके विवाह के लिए जयपुर एवं जोधपुर के मध्य भयंकर संघर्ष हुआ था, किसकी पुत्री थी?
(अ) महाराणा जगतसिंह द्वितीय
(ब) महाराणा भीमसिंह
(स) महाराणा उदयसिंह
(द) महाराणा राजसिंह
उत्तर – (ब) महाराणा भीमसिंह

प्रश्न – 107. सिसोदिया वंश (मेवाड़ राज्य) के इतिहास में शासन का त्याग कर सौतेले भाई को राजा स्वीकार करने की भीष्म प्रतिज्ञा लेने के लिए कौन प्रसिद्ध है?
(अ) लाखा
(ब) रणमल
(स) क्षेत्र सिंह
(द) चूंडा
उत्तर – (द) चूंडा

प्रश्न – 108. निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?
(अ) राणा प्रताप का जन्म-9 मई, 1540 ई.
(ब) राणा प्रताप का देहान्त-19 जनवरी, 1597 ई.
(स) हल्दीघाटी का युद्ध-21 जून, 1576 ई.
(द) राणा प्रताप का राज्याभिषेक-25 फरवरी,1571 ई.
उत्तर – (द) राणा प्रताप का राज्याभिषेक-1 मार्च, 1572 को हुआ था।

प्रश्न – 109. चित्तौड़ के द्वितीय शाके (1534 ई.) में राजपूतों का नेतृत्व किसने किया?
(अ) कल्ला
(ब) जयमल-पत्ता
(स) गोरा-बादल
(द) रावत बाघसिंह
उत्तर – (द) मेवाड़ के तत्कालीन महाराणा विक्रमादित्य को युद्ध के समय अपने पुत्र उदयसिंह के साथ बूंदी भेज दिया गया व रावत बाघसिंह ने महाराणा के प्रतिनिधि के रूप में राजपूतों का नेतृत्व किया।

प्रश्न – 110.महाराणा संग्रामसिंह द्वारा किस युद्ध में मुगल शासक बाबर की सेना को हराया गया था?
(अ) खानवा का युद्ध
(ब) खातोली का युद्ध
(स) सिवाना का युद्ध
(द) बयाना का युद्ध
उत्तर – (द) बयाना के युद्ध में साँगा ने बाबर को हराया परन्तु एक महीने बाद ही खानवा के युद्ध में बाबर ने साँगा को हरा दिया।

प्रश्न – 111. सन् 1509-1528 के काल में मेवाड़ (चित्तौड़गढ़) पर किसका शासन था?
(अ) महाराणा मोकल
(ब) महाराणा उदयसिंह
(स) महाराणा विक्रमादित्य
(द) महाराणा संग्रामसिंह
उत्तर – (द) महाराणा संग्रामसिंह (राणा सांगा) का राज्याभिषेक 24 मई, 1509 को हुआ तथा 30 जनवरी, 1528 को कालपी में उनका निधन हो गया।

प्रश्न – 112. किस राजपूत शासक को अंतिम भारतीय हिन्दू सम्राट के रूप में स्मरण किया जाता है?
(अ) महाराणा प्रताप
(ब) महाराणा कुम्भा
(स) महाराणा जयसिंह
(द) महाराणा संग्रामसिंह
उत्तर – (द)  महाराणा संग्रामसिंह

प्रश्न – 113. राजस्थान का वह अंतिम शासक जिसके नेतृत्व में भारत से विदेशी आक्रांताओं को बाहर खदेड़ने हेतु सभी राजपूत शासक एवं सरदार सम्मिलित रूप से युद्ध में इकट्ठे हुए?
(अ) महाराणा प्रताप
(ब) राव मालदेव
(स) राणा सांगा
(द) सवाई जयसिंह
उत्तर – (स) 1527 में बाबर के विरुद्ध हुए खानवा के युद्ध में राणा सांगा ने पाती पेरवन की राजपूत परम्परा का निर्वहन कर राजस्थान के प्रत्येक राजपूत नरेश व सरदार को अपनी ओर से मुगलों के विरूद्ध युद्ध में शामिल होने का न्यौता दिया था। इसी के फलस्वरूप राज्य के लगभग अधिकांश राजपूत नरेश उनके सेनापतित्व में बाबर के विरुद्ध लड़े थे।

प्रश्न – 114. खानवा के युद्ध (1527 ई.) का मुख्य परिणाम क्या रहा?
(अ) भारत में मुगल शासन स्थाई हो गया।
(ब) मेवाड़ पर मुगल शासन कायम हो गया।
(स) अधिकांश राजपूत शासकों ने मुगल आधिपत्य स्वीकार कर लिया।
(द) उक्त सभी।
उत्तर – (अ) भारत में मुगल शासन स्थाई हो गया।

प्रश्न – 115. हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप के घायल होने के बाद उन्हें रणक्षेत्र से बाहर निकालने पर किसने महाराणा प्रताप का स्थान लिया था?
(अ) रावत बाघसिंह
(ब) झाला बीदा
(स) शक्तिसिंह
(द) पठान हकीम खाँ सूर
उत्तर – (ब) झाला बीदा

प्रश्न – 116. चित्तौड़गढ़ दुर्ग का दूसरा शाका किस शासक के काल में हुआ था?
(अ) महाराणा उदयसिंह
(ब) महाराणा विक्रमादित्य
(स) महाराणा रतनसिंह
(द) महाराणा जैत्रसिंह
उत्तर – (ब) यह शाका सन् 1534 ई. में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के आक्रमण के समय हुआ था और महाराणा की माता व अन्य क्षत्राणियों ने रानी कर्मवती के साथ जौहर किया था।

प्रश्न – 117. मेवाड़ महाराणा उदयसिंह ने किस वर्ष चित्तौड़ दुर्ग पर अपना शासन स्थापित किया?
(अ) 1557 ई.
(ब)1540 ई.
(स)1537 ई.
(द)1560 ई.
उत्तर – (ब) महाराणा उदयसिंह का राज्याभिषेक 1527 ई. में कुंभलगढ़ में कर दिया गया था। परन्तु 1540 ई. में उन्होंने चित्तौड़ पर आक्रमण कर दासी पुत्र बनवीर को हराकर मेवाड़ पर अपना अधिकार किया।

प्रश्न – 118. प्रसिद्ध संगीतशास्त्र के ज्ञाता व एकलिंगमहात्म्य के रचनाकार कान्हा व्यास किस शासक के दरबारी कवि थे?
(अ) सवाई जयसिंह
(ब) महाराणा कुंभा
(स) महाराणा अमरसिंह
(द) मिर्जाराजा जयसिंह
उत्तर – (ब) महाराणा कुंभा

प्रश्न – 119. मेवाड़ के इतिहास में राजमहलों की प्रथम क्रांति किसे कहा गया है?
(अ) महाराणा उदयसिंह की मृत्यु के बाद उनके द्वारा बनाये गये उत्तराधिकारी जगमाल सिंह के विरुद्ध जाकर प्रमुख सरदारों द्वारा सही उत्तराधिकारी महाराणा प्रताप को राज्य सिंहासन पर बैठाना।
(ब) महाराणा प्रताप के भाई शक्तिसिंह द्वारा प्रताप के विरुद्ध जाकर अकबर से मिल जाना।
(स) भक्त शिरोमणी मीरा द्वारा राजमहलों के नियम कायदों का उल्लंघन कर कृष्ण भक्ति में लीन होना।
(द) उक्त कोई नहीं।
उत्तर – (अ) महाराणा उदयसिंह की मृत्यु के बाद उनके द्वारा बनाये गये उत्तराधिकारी जगमाल सिंह के विरुद्ध जाकर प्रमुख सरदारों द्वारा सही उत्तराधिकारी महाराणा प्रताप को राज्य सिंहासन पर बैठाना।

प्रश्न – 120. मेवाड़ के वीर सेनापति जयमल एवं पत्ता किस युद्ध में देश के लिए शहीद हुए?
(अ) 1567 ई. के बादशाह अकबर व महाराणा उदयसिंह के मध्य हुए युद्ध में।
(ब) 1576 ई. में हल्दीघाटी के युद्ध में।
(स) 1534 ई. में गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह के साथ हुए युद्ध में।
(द) 1582 ई. में दिवेर के युद्ध में।
उत्तर – (अ) 1567 ई. के युद्ध में जयमल राठौड़ एवं रावत पत्ता की वीरता से मंत्रमुग्ध हो बादशाह अकबर ने इन वीरों की हाथी पर सवार प्रतिमा चित्तौड़गढ़ किले के द्वार पर स्थापित करवाई

प्रश्न – 121. मारवाड़ शासक राव मालदेव के किस उत्तराधिकारी ने अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की बल्कि जीवनभर उससे युद्ध करते रहे?
(अ) राव उदयसिंह
(ब) राव चन्द्रसेन
(स) राव रामसिंह
(द) राव रायमल्ल
उत्तर – (ब) राव चन्द्रसेन

प्रश्न – 122. राठौड़ शासक राव चन्द्रसेन की घोड़े पर सवार प्रतिमा कहाँ स्थित है?
(अ) सिवाणा
(ब) भाद्राजण
(स) सारण (सोजत)
(द) सोजत सिटी
उत्तर – (स) सारण के निकट संचियाप में राव चन्द्रसेन का निधन हुआ था तथा सारण में उनका अंतिम संस्कार हुआ।

प्रश्न – 123. मुहणोत नैणसी री ख्यात के अनुसार राजस्थान के राठौड़ वंश की उत्पत्ति कहाँ से हुई है?
(अ) दक्षिण के राष्ट्रकूटों से
(ब) बदायूँ के राठौड़ों से
(स) कन्नौज के शासक जयचन्द गहड़वाल के वंश से
(द) उक्त कोई नहीं
उत्तर – (स) इस ख्यात व इसके समर्थकों के अनुसार जयचन्द को मुहम्मद गौरी द्वारा पराजित करने के बाद उसका राज्य समाप्त हो गया तब उसके पौत्र सीहाजी अपने राठौड़ सरदारों के साथ 13वीं सदी में राजस्थान आ गये और उन्होंने पाली के उत्तर-पश्चिम में अपना राज्य स्थापित किया।

प्रश्न – 124. जयपुर व जोधपुर के शासकों द्वारा अपना राज्य पुनः प्राप्त करने के लिए महाराणा अमरसिंह द्वितीय के साथ मिलकर देबारी समझौता कब किया गया?
(अ) मई, 1708
(ब) मई, 1707
(स) अप्रैल, 1707
(द) अप्रैल, 1707
उत्तर – (अ) देबारी समझौता देबारी नामक स्थान पर मारवाड़ के अजीतसिंह, मेवाड़ के महाराणा अमरसिंह द्वितीय व आमेर के सवाई जयसिंह के मध्य हुआ।

प्रश्न – 125. शाहजहाँ ने जोधपुर नरेश जसवंतसिंह को किस उपाधि से सुशोभित किया था?
(अ) दलथमन
(ब) सवाईसिंह
(स) सवाईराजा
(द) महाराजा
उत्तर – (द) महाराजा

प्रश्न – 126.जोधपुर शासक महाराजा जसवंतसिंह ने शाहजहाँ के पुत्रों में हुए उत्तराधिकार युद्ध में किसका साथ दिया?
(अ) औरंगजेब
(ब) दाराशिकोह
(स) मुराद
(द) मुअज्जम
उत्तर – (ब) धरमत (मध्यप्रदेश) में हुए उत्तराधिकार युद्ध में औरंगजेब ने दाराशिकोह की शाही सेना को हरा दिया तथा बाद में 15 मार्च, 1659 को पुनः दौराई (अजमेर) में औरंगजेब की सेना ने दाराशिकोह की सेना को हराकर अंतिम मुगल बादशाह का ताज अपने सिर पर रख लिया।

प्रश्न – 127. सम्राट अकबर ने जोधपुर के किस राठौड़ शासक को ‘सवाईराजा’ की उपाधि से सम्मानित किया था?
(अ) मोटा राजा राव उदयसिंह
(ब) राव गजसिंह
(स) राव सूरसिंह
(द) महाराजा अजीतसिंह
उत्तर – (स) राव सूरसिंह

प्रश्न – 128. जोधपुर के किस शासक का देहान्त आगरा में हुआ व उनका अंतिम संस्कार यमुना किनारे किया गया?
(अ) राव गजसिंह
(ब) राव शूरसिंह
(स) महाराजा जसवंतसिंह
(द) राव उदयसिंह
उत्तर – (अ) राव गजसिंह को सम्राट जहाँगीर ने दलथंभन की उपाधि दी थी। सन् 1638 ई. में इनका आगरा में निधन हो गया।

प्रश्न – 129. जोधपुर के महाराजा जसवंतसिंह के पुत्र अजीतसिंह का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) दिल्ली
(ब) आगरा
(स) जोधपुर
(द) लाहौर
उत्तर – (द) राजकुमार अजीतसिंह का जन्म महाराजा जसवंतसिंह के निधन के बाद लाहौर में 19 फरवरी, 1679 को हुआ।

प्रश्न – 130. मारवाड़ के प्रसिद्ध इतिहासकार व लेखक मुहणौत नैणसी (राजस्थान का अबुल फजल) किसके शासनकाल में जोधपुर में मंत्री थे?
(अ) राव गजसिंह
(ब) महाराजा जसवंतसिंह
(स) महाराजा अजीतसिंह
(द) राव शूरसिंह
उत्तर – (ब) नैणसी ने इनके काल में ‘नैणसी री ख्यात’ व ‘मारवाड़ रा परगना री विगत’ नामक दो ऐतिहासिक ग्रंथ लिखे थे।

प्रश्न – 131. निम्न में से कौनसा ग्रंथ महाराणा कुंभा के शिल्पी मंडन द्वारा रचित है-?
(अ) प्रासाद मंडन व रूपावतार मण्डन
(ब) रूप मण्डन व राजवल्लभ मंडन
(स) वास्तुशास्त्र, वास्तुसार मंडन व वास्तुमंडन
(द) उक्त सभी
उत्तर – (द) उक्त सभी

प्रश्न – 132. निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?
(अ) कामराज रतिसार-महाराणा कुंभा
(ब) एकलिंगमहात्म्य-कान्हा व्यास
(स) वैद्य मंडन-चरक
(द) कोदण्ड मंडन-मंडन
उत्तर – (स) वैद्य मंडन ग्रंथ भी मंडन द्वारा रचित है जिसमें विभिन्न व्याधियों के लक्षण व उनके निदान के उपाय बताये गये हैं।

प्रश्न – 133. मेवाड़ के किस शासक ने सिरोही, बागड़ तथा मारवाड़ के राजपूत शासकों से मैत्री कर मुस्लिम शासकों के विरुद्ध राजपूत राज्यों के मैत्री संघ का गठन किया?
(अ) महाराणा कुंभा
(ब) महाराणा प्रताप
(स) राणा सांगा
(द) महारणा राजसिंह
उत्तर – (स) राणा सांगा

प्रश्न – 134. निम्न में से कौनसा मुस्लिम शासक महारणा सांगा का समकालीन था?
(अ) महमूद शाह बेगड़ा (गुजरात)
(ब) नादिरशाह खिलजी (मालवा)
(स) सिकन्दर लोदी (दिल्ली)
(द) उक्त सभी
उत्तर – (द) उक्त सभी

प्रश्न – 135. महाराणा सांगा के समकालीन मुहफ्फरशाह द्वितीय कहाँ का शासक था-?
(अ) गागरोन
(ब) मालवा
(स) गुजरात
(द) ईडर
उत्तर – (स) 1511 ई. में गुजरात के शासक महमूदशाह बेगड़ा की मृत्यु के बाद मुजफ्फरशाह द्वितीय गुजरात का शासक बना।

प्रश्न – 136. मेवाड़ महाराणा उदयसिंह ने किस शासक को अपने यहाँ शरण देकर मुगल सम्राट अकबर को चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आक्रमण करने हेतु प्रेरित किया था?
(अ) रावत बाघसिंह
(ब) मालवा के पदच्युत शासक राजबहादुर
(स) चंदेरी शासक मेदिनीराय
(द) मांडवा शासक बहादुर शाह
उत्तर – (ब)  मालवा के पदच्युत शासक राजबहादुर

प्रश्न – 137. सन् 1517 ई. में महाराणा सांगा व दिल्ली सुल्तान इब्राहीम लोदी के मध्य हाड़ौती की सीमा पर कौनसा युद्ध हुआ था?
(अ) बाड़ी का युद्ध
(ब) खातोली का युद्ध
(स) बयाना का युद्ध
(द) खानवा का युद्ध
उत्तर – (ब) बाड़ी का युद्ध 1519 ई. में इब्राहीम लोदी व महाराणा सांगा के बीच हुआ। बयाना का युद्ध 16 फरवरी, 1527 ई. को राणा सांगा व बाबर की सेना के मध्य हुआ जिसमें राणा सांगा जीते तथा खानवा का युद्ध भी महाराणा सांगा व मुगल शासक बाबर के मध्य 17 मार्च, 1527 ई. को हुआ जिसमें महाराणा सांगा की पराजय हुई।

प्रश्न – 138. गीत गोविन्द ग्रंथ पर महाराणा कुंभा द्वारा रचित ग्रंथ रसिक प्रिया टीका में मेवाड़ के किस शासक को विषम घाटी पंचानन कहा गया है?
(अ) रावल रतन सिंह
(ब) महाराणा हम्मीर
(स) महाराणा लाखा
(द) महाराणा सांगा
उत्तर – (ब) महाराणा हम्मीर

प्रश्न – 139. अकबर की सेना का महाराणा प्रताप के विरुद्ध अंतिम असफल अभियान कब हुआ था?
(अ) दिसंबर, 1584 में
(ब) अक्टूबर, 1586 में
(स) जनवरी, 1582 में
(द) दिसंबर, 1585 में
उत्तर – (अ) अकबर ने आमेर के शासक भारमल के पुत्र जगन्नाथ कछवाहा के नेतृत्व में यह सेना भेजी थी जिसे कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसने 10 वर्षों तक प्रताप के विरुद्ध कोई सैन्य अभियान नहीं भेजा।

प्रश्न – 140. हल्दीघाटी के युद्ध से पूर्व बादशाह अकबर ने महाराणा प्रताप से संधि करने हेतु अंतिम रूप से किसे अपना दूत बनाकर भेजा था?
(अ) जलालखान कोरची
(ब) मानसिंह
(स) राजा.टोडरमल
(द) राजा भगवन्तदास
उत्तर – (स) राजा.टोडरमल

प्रश्न – 141. ‘राजस्थान के भागीरथ’ उपनाम से किस शासक को जान जाता है?
(अ) राणा कुंभा
(ब) रामसिंह
(स) गंगासिंह
(द) उम्मेदसिंह
उत्तर – (स) महाराजा गंगासिंह ने इस रेगिस्तानी भू-भाग में गंगनहर का निर्माण करवाया था, अतः इन्हें ‘राजस्थान का भागीरथ’ कहा जाता है।

प्रश्न – 142. जोधपुर के छीतर पैलस का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
(अ)महाराजा सरदारसिंह जी
(ब)महाराजा सुमेरसिंह जी
(स)महाराजा जसवंतसिंह जी
(द)महाराजा उम्मेदसिंह जी
उत्तर – (द) जोधपुर महाराजा उम्मेदसिंह जी ने छीतर पहाडी पर इस महल की नींव 18 नवंबर, 1929 को रखी। इसे उम्मेद भवन पैलेस भी कहते हैं।

प्रश्न – 143. किशनगढ़ के किस शासक का राज्याभिषेक दिल्ली में मुगल दरबार में हुआ था?
(अ) महाराजा रूपसिंह
(ब) महाराजा सावंतसिंह
(स) महाराजा राजसिंह
(द) महाराजा सरदारसिंह
उत्तर – (ब)  महाराजा सावंतसिंह (भक्त नागरीदास) अपनी प्रेयसी बणी-ठणी के साथ कृष्णभक्ति हेतु वृंदावन चले गये थे। इन्होंने रसिक रत्नावली, देहदशा, बिहारी चन्द्रिका आदि अनेकों ग्रंथों की रचना की थी।

प्रश्न – 144. मानसिंह ने अकबर नगर (राजमहल) नामक शहर की स्थापना कहाँ की थी?
(अ) बिहार
(ब) बंगाल
(स) काबुल
(द) उड़ीसा
उत्तर – (ब) इसके अलावा मानसिंह ने बिहार में मानपुर नगर की भी की थी।

प्रश्न – 145. पुरन्दर की संधि किस तिथि को हुई थी?
(अ) 11 जून, 1663
(ब) 11 जून, 1664
(स) 11 जून, 1665
(द) 11 जून, 1666
उत्तर – (स) 11 जून, 1665

प्रश्न – 146. सवाई जयसिंह ने जयपुर की सौर वैधशाला (जन्तर-मन्तर) के अलावा निम्न में से किन-किन स्थानों पर सौर वैधशालाएँ(जन्तर- मन्तर) बनवाई?
(अ) उज्जैन, बनारस
(ब) उज्जैन, मथुरा, दिल्ली
(स) मथुरा, दिल्ली, बनारस, उज्जैन
(द) मथुरा, उज्जैन, दिल्ली, बनारस, इलाहाबाद
उत्तर – (स) मथुरा, दिल्ली, बनारस, उज्जैन

प्रश्न – 147. अलवर को अलवर राज्य की राजधानी किसने बनाया?
(अ) कल्याणसिंह नरुका
(ब) प्रतापसिंह
(स) बख्तावर सिंह
(द) विनयसिंह
उत्तर – (ब) माचेड़ी रियासत के शासक प्रतापसिंह ने सन् 1775 ई. में भरतपुर राज्य से अलवर छीनकर उसे अपनी राजधानी बनाया तथा तभी से इसका नाम अलवर रियासत हो गया।

प्रश्न – 148. राजस्थान की किस रियासत के शासक की मृत्यु के बाद उसके दो उत्तराधिकारी एक साथ गद्दी पर बैठे?
(अ) भरतपुर
(ब) किशनगढ़
(स) जैसलमेर
(द) अलवर
उत्तर – (द) सन् 1815 ई. में अलवर के राजा विजयसिंह की मृत्यु के बाद उसके दो नाबालिग पुत्र विनयसिंह एवं बलवंतसिंह एक साथ गद्दी पर बैठे तथा दोनों बराबर के शासक थे।

प्रश्न – 149. जयपुर के कछवाहा वंश में सर्वाधिक अवधि तक किसने शासन किया?
(अ) मिर्जा राजा जयसिंह
(ब) सवाई जयसिंह
(स) राजा भारमल
(द) राजा मानसिंह
उत्तर – (अ) 46 वर्ष तक (1621 ई. से 1667 ई. तक)।

प्रश्न – 150. सवाई ईश्वरी सिंह के भाई माधोसिंह प्रथम ने जयपुर राज्य पर अधिकार करने हेतु किस-किसकी सहायता ली थी, जिसमें वे असफल हुए?
(अ) कोटा-बूंदी की सेना की
(ब) मराठों की सेना की
(स) 1 एवं 2 दोनों
(द) अंग्रेजी सेना की
उत्तर – (स) माधोसिंह ने कोटा-बूंदी व मराठों की संयुक्त सेना के साथ जयपुर पर आक्रमण किया परन्तु सवाई ईश्वरी सिंह की सेना ने 1747 ई. में राजमहल (टोंक) के पास हुए युद्ध में इन्हें बुरी तरह पराजित कर दिया तथा इस विजय के उपलक्ष में ईश्वरी सिंह ने त्रिपोलिया में सरगासूली (ईसरलाट) का निर्माण करवाया।

प्रश्न – 151. जयपुर की गद्दी पर मात्र 16 माह की अल्पवयस्क आयु में बैठने वाले शासक कौन थे?
(अ) जयसिंह तृतीय
(ब) जगतसिंह द्वितीय
(स) रामसिंह द्वितीय
(द) माधोसिंह द्वितीय
उत्तर – (स) महाराजा रामसिंह के नाबालिग होने के कारण ब्रिटिश सरकार ने उन्हें अपने संरक्षण में लेकर मेजर जॉन लुडलो को जनवरी, 1843 ई. में जयपुर का प्रशासन संभला दिया।

प्रश्न – 152. सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों की तन-मन-धन से भरपूर सहायता करने के फलस्वरूप किस शासक को ब्रिटिश सरकार द्वारा ‘सितार-ए-हिन्द’ की उपाधि से नवाजा गया?
(अ) रामसिंह द्वितीय
(ब) जयसिंह तृतीय
(स) माधोसिंह द्वितीय
(द) विष्णुसिंह
उत्तर – (अ) रामसिंह द्वितीय

प्रश्न – 153. नवम्बर, 1761 ई. में भटवाड़ा का युद्ध किन-किन के मध्य हुआ था?
(अ) जयपुर नरेश सवाई प्रतापसिंह एवं कोटा नरेश शत्रुसाल
(ब) जयपुर नरेश सवाई प्रतापसिंह एवं जोधपुर शासक विजयसिंह
(स) जयपुर नरेश सवाई माधोसिंह एवं कोटा के राजा शत्रुसाल
(द) जयपुर नरेश जगतसिंह द्वितीय एवं जोधपुर शासक मानसिंह राठौड़
उत्तर – (स) भटवाड़ा का युद्ध मुगल बादशाह अहमदशाह द्वारा जयपुर के सवाई माधोसिंह को रणथंभौर किला दिए जाने के परिणामस्वरूप हुआ था जिसमें कोटा की सेना की विजय हुई थी।

प्रश्न – 154. जयपुर के किस शासक ने मराठों के आक्रमण से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी?
(अ) सवाई ईश्वरीसिंह
(ब) सवाई माधोसिंह
(स) सवाई जयसिंह
(द) सवाई रामसिंह
उत्तर – (अ) सवाई ईश्वरीसिंह

प्रश्न – 155. ‘जयसिंह कल्पद्रुम’ के रचनाकार कौन थे?
(अ) मिर्जा राजा जयसिंह
(ब) पुण्डरीक रत्नाकर
(स) मणिराम
(द) सवाई जयसिंह जयसिंह
उत्तर – (ब) पुण्डरीक रत्नाकर

प्रश्न – 156. जयसिंह को ‘राजराजेश्वर, श्री राजाधिराज, सवाई’ की उपाधियाँ किस मुगल बादशाह ने दी?
(अ) औरंगजेब
(ब) बहादुरशाह
(स) मुहम्मदशाह
(द) फर्रुखसियर
उत्तर – (स) मुहम्मदशाह

प्रश्न – 157. जयसिंह को ‘मिर्जा राजा’ की उपाधि किसने प्रदान की?
(अ) अकबर
(ब) शाहजहाँ
(स) जहाँगीर
(द)औरंगजेब
उत्तर – (ब)1638 ई. में।

प्रश्न – 158. औरंगजेब के पुत्रों के मध्य 2 जून, 1707 को धौलपुर व आगरा के मध्य जाजऊ के मैदान में हुए उत्तराधिकार युद्ध में आमेर के शासक सवाई जयसिंह ने किसका साथ दिया था?
(अ)कामबख्श
(ब)आजम
(स)मुअज्जम
(द)तटस्थ रहा
उत्तर – (ब) इस युद्ध में मुअज्जम की जीत हुई व उसने सवाई जयसिंह को सबक सिखाने के लिए युद्ध के पश्चात् जयसिंह के छोटे भाई विजयसिंह को (दिसंबर, 1707 में) आमेर का शासक घोषित कर दिया।

प्रश्न – 159. राजमहल (टोंक) का युद्ध किनकी सेनाओं के मध्य हुआ?
(अ) शिवाजी व कछवाहा शासक मिर्जा राजा जयसिंह
(ब) शिवाजी व बूंदी महाराजा बुद्धसिंह
(स) कछवाहा शासक ईश्वरीसिंह तथा मराठा व कोटा-बूंदी की संयुक्त सेना
(द) कछवाहा शासक ईश्वरी सिंह व मुगल शासक फर्रुखसियर
उत्तर – (स) 1747 ई. में हुए इस युद्ध में ईश्वरीसिंह विजयी रहा।

प्रश्न – 160. जयपुर के किस कछवाहा शासक ने सन् 1818 में ईस्ट इंडिया कम्पनी से संधि की?
(अ) सवाई प्रतापसिंह
(ब) पृथ्वीराज
(स) महाराजा विष्णुसिंह
(द) महाराजा जगतसिंह-II
उत्तर – (द) ईस्ट इंडिया कम्पनी ने 1818 ई. में कई रियासतों के साथ संधि कर उन्हें अपने अधीन किया।

प्रश्न – 161. गिरी सुमेल के युद्ध के बाद शेरशाह सूरी ने जोधपुर दुर्ग का प्रबंध किसे सँभलाया?
(अ) खिज्र खाँ
(ब) सैयद खाँ अहमद
(स) खवास खाँ
(द) चतुर खान
उत्तर – (स) खवास खाँ

प्रश्न – 162. जयपुर रियासत के बाद राजस्थान की कौनसी दूसरी रियासत के संबंध मुगलों से बहुत अच्छे रहे?
(अ) जोधपुर
(ब) उदयपुर
(स) कोटा
(द) बीकानेर
उत्तर – (द) बीकानेर

प्रश्न – 163. किशनगढ़ की राठौड़ वंश की रियासत की स्थापना किसने की थी?
(अ) बीकानेर शासक रायसिंह के पुत्र किशनसिंह ने।
(ब) जोधपुर शासक मोटाराजा उदयसिंह के पुत्र किशनसिंह ने।
(स) जयपुर नरेश सवाई जयसिंह के भतीजे किशनसिंह ने।
(द) उक्त किसी ने नहीं।
उत्तर – (ब) जोधपुर शासक मोटाराजा उदयसिंह के पुत्र किशनसिंह ने।

प्रश्न – 164. गिरी-सुमेल युद्ध में कौन-कौन से वीर सेनानायक मारे गए?
(अ) जयमल-पत्ता
(ब) गोरा-बादल
(स) जैता-कूँपा
(द) वीर-कल्ला
उत्तर – (स) जैता-कूँपा

प्रश्न – 165. वीर दुर्गादास ने राठौड़ वंश के शिशु राजकुमार अजीतसिंह को सिरोही में किसके पास रखा?
(अ) मुकुन्ददास खींची
(ब) राठौड़ मोहकमसिंह
(स) वीर सोनम चांपावत
(द) पुष्करणा ब्राह्मण जयदेव
उत्तर – (द) पुष्करणा ब्राह्मण जयदेव

प्रश्न – 166. वह प्रथम राजपूत शासक कौन था जिसने अपनी रणनीति में दुर्ग के स्थान पर जंगल और पहाड़ी क्षेत्र को अधिक महत्त्व दिया था?
(अ) राव मालदेव
(ब) राव चंद्रसेन
(स) राव उदयसिंह
(द) महाराणा प्रताप
उत्तर – (ब) राव चंद्रसेन

प्रश्न – 167. ‘प्रतिहारों की जालौर शाखा के प्रवर्तक कौन थे?
(अ) वत्सराज
(ब) नागभट्ट प्रथम
(स) धर्मराज
(द) देवराज
उत्तर – (ब) प्रतिहार शासक नागभट्ट प्रथम ने आठवीं शती में भीनमाल (जालौर) पर अधिकार कर उसे अपनी राजधानी बनाया। उसने 730-760 ई. तक राज्य किया।

प्रश्न – 168. जोधपुर के किस महाराजा ने अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार की थी?
प्रश्न – (अ) मोटाराजा उदयसिंह
(ब) अजीतसिंह
(स) मानसिंह
(द) जसवन्तसिंह
उत्तर – (स) सन् 1818 में।

प्रश्न – 169. महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक किसे माना जाता है?
(अ) महाराणा उदयसिंह
(ब) महाराणा कुंभा
(स) राव चन्द्रसेन
(द) राव मालदेव
उत्तर – (स) राव चंद्रसेन की मुगल विरोधी कार्यवाहियों के कारण ही उन्हें मेवाड़ के महाराणा प्रताप का पथ प्रदर्शक माना जाता है। उन्होंने मृत्युपरंत मुगलों से लोहा लिया। वे अकबर का प्रतिरोध करने वाले राजपूताने के पहले शासक थे।

प्रश्न – 170. जोधपुर दुर्ग का निर्माण किस तिथि को किया गया?
(अ) 12 अगस्त, 1459
(ब) 12 मई, 1459
(स) 12 दिसंबर, 1459
(द) 12 जून, 1459
उत्तर – (ब) 12 मई, 1459

प्रश्न – 171. राजस्थान के किस राजवंश ने अपना संवत् पृथक से चलाया?
(अ) मेवाड़ के सिसोदिया
(ब) मारवाड़ के राठौड़
(स) जैसलमेर के भाटी
(द) अजमेर के चौहान
उत्तर – (स) भट्टिक संवत् 1, ईस्वी सन् 623 से शुरू हुआ था।

प्रश्न – 172. निम्न में से कौनसा अभिलेख मेवाड़ शासक भर्तृहरि-द्वितीय के समय का है?
(अ) सादड़ी व नाडोल के लेख
(ब)आदिवराह मंदिर का लेख
(स) त्रिमुखी बावड़ी की प्रशस्ति
(द) जनासागर की प्रशस्ति
उत्तर – (ब) इस लेख में ‘पंचरात्र विधि के उल्लेख से आहड़ मे वैष्णव विचारधारा के प्रभाव का ज्ञान प्राप्त होता है। इसमें गंगोद्भव का भी उल्लेख है। इस लेख से आहड़ का एक समृद्ध धर्म स्थान के रूप में ख्यातनाम नगर होना सिद्ध होता है।

प्रश्न – 173. वासणपी का युद्ध किन-किन के मध्य हुआ?
(अ) जैसलमेर-जोधपुर
(ब) जैसलमेर-मेवाड़
(स) जयपुर-जोधपुर
(द) जैसलमेर-बीकानेर
उत्तर – (द) यह युद्ध 1829 ई. में महारावल गजसिंह के समय हुआ। इसमें बीकानेर की सेना परास्त हुई थी।

प्रश्न – 174. दिल्ली में गुलाम वंश का अंतिम शासक कौन था?
(अ) नासिरुद्दीन महमूद
(ब) अलाउद्दीन मसूद शाह
(स) कैकूबाद
(द) बलबन
उत्तर – (स) गुलाम वंश का अन्य नाम ‘ममलूक वंश’ भी है।

प्रश्न – 175. भारत में मुस्लिम साम्राज्य का संस्थापक कौन बना?
(अ) मुहम्मद गौरी
(ब) महमूद गजनवी
(स) कुतुबुद्दीन ऐबक
(द) इल्तुतमिश
उत्तर – (अ) मुहम्मद गौरी

प्रश्न – 176. नान्दसा यूप स्तम्भ लेख की स्थापना किसके द्वारा की गई थी?
(अ) सोम
(ब) लोलाक
(स) भावभट्ट
(द) महेश
उत्तर – (अ) यह 225 ई. पूर्व का है।

प्रश्न – 177. निम्न में से कौनसी जोड़ी बेमेल है?
(अ) पानीपत का प्रथम युद्ध : बाबर-इब्राहिम लोदी
(ब) खानवा का युद्ध : बाबर-राणा साँगा
(स) तराइन का प्रथम युद्ध : मुहम्मद गौरी-पृथ्वीराज चौहान
(द) हल्दीघाटी का युद्ध : अकबर-उदय सिंह
उत्तर – (द) हल्दीघाटी का युद्ध : अकबर-प्रताप।

प्रश्न – 178. किस अंग्रेज जनरल से भाग कर जसवंतराव होल्कर ने भरतपुर के किले में शरण ली?
(अ) मैकमोसन
(ब) जनरल लेक
(स) कर्नल रॉबर्ट
(द) लॉर्ड हेस्टिंग्स
उत्तर – (ब) जनरल लेक

प्रश्न – 179. अंग्रेजों ने भरतपुर शासक महाराजा रणजीतसिंह से संधि कब की?
(अ) मार्च, 1802
(ब) मार्च, 1800
(स) अप्रैल, 1803
(द) मार्च, 1801
उत्तर – (स) अप्रैल, 1803

प्रश्न – 180. स्वतंत्रता के समय जैसलमेर के महाराजा कौन थे?
(अ) महारावल गिरधरसिंह
(ब) महारावल रघुनाथसिंह
(स) महारावल जवाहरसिंह
(द) महारावल बृजराजसिंह
उत्तर – (स) महारावल जवाहरसिंह

प्रश्न -181. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-वंश भास्कर-सूर्यमल्ल मिश्रण
(ब)-एकलिंग महात्म्य-कान्हव्यास
(स)-द्वारदीपिका-गोविंद
(द)-कलानिधि-मण्डन
उत्तर – (द) कलानिधि-गोविंद

प्रश्न -182. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-खातोली का युद्ध-1517-18ई.
(ब)-बाड़ी का युद्ध-1517ई.
(स)-गागरोण का युद्ध-1519ई.
(द)-बयाना का युद्ध-1527ई.
उत्तर – (ब) बाड़ी का युद्ध-1518ई.

प्रश्न -183. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-महाराणा सांगा की मृत्यु-मांडलगढ़
(ब)-महाराणा सांगा का स्मारक-बसवा
(स)-महाराणा सांगा का दाह संस्कार-मांडलगढ़
(द)-महाराणा सांगा की छतरी-मांडलगढ़
उत्तर – (अ) महाराणा सांगा की मृत्यु-कालपी(मध्यप्रदेश)

प्रश्न -184. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
हल्दीघाटी युद्ध के उपनाम
(अ)-गोगुन्दा का युद्ध-बदायूनी
(ब)-खमनोर का युद्ध-अबुल फजल
(स)-मेवाड़ का थर्मोपॉली-टॉड
(द)-बादशाह बाग का युद्ध-म्हणोत नैणसी
उत्तर – (द) बादशाह बाग का युद्ध- आशीर्वादी लाल श्रीवास्तव

प्रश्न -185. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-भूला बिसरा राजा-राव चन्द्रसेन
(ब)-हशमत वाला राजा-राव जोधा
(स)-प्रताप का अग्रगामी-राव चन्द्रसेन
(द)-सन्यासी राजा-मानसिंह
उत्तर – (ब)हशमत वाला राजा-मालदेव

प्रश्न -186. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-हाड़ौती का ताजमहल-अबिली मिणी महल, कोटा
(ब)-राजस्थान का ताजमहल-विजय स्तम्भ,चितौरगढ़
(स)-कांठल का ताजमहल, काकाजी की दरगाह, प्रतापगढ़
(द)-दक्षिण का ताजमहल-बिवी का मकबरा, औरंगाबाद
उत्तर – (ब)राजस्थान का ताजमहल-जसवन्तथड़ा,जोधपुर

प्रश्न -187. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-52 युद्धों का विजेता-मालदेव
(ब)-64 युद्धों का विजेता-पजवन
(स)-100 युद्धों का विजेता-मालदेव
(द)-इनमें से कोई नही
उत्तर – (द)इनमें से कोई नही

प्रश्न -188. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)- बीकानेर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की-लूणकरण
(ब)-जोधपुर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की-मोटा राजा उदयसिंह
(स)-मेवाड़ का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की-महाराणा अमरसिंह
(द)- कोटा का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की-सुर्जन हाडा
उत्तर – (अ) बीकानेर का प्रथम शासक जिसने मुगलों की अधीनता स्वीकार की-कल्याणमल

प्रश्न -189. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
(अ)-जसवन्तविलास-जसवन्त सिंह
(ब)-रामचरित्र कथा-नरहरिदास
(स)-राव जैतसी रो छंद-बिठू सूजा
(द)-रूठी रानी-केसरी सिंह बारहठ
उत्तर – (अ) जसवन्तविलास-दलपत मिश्र

प्रश्न -190. निम्नलिखित में से कौनसा सुमेलित नही है ?
महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन पुरस्कार
(अ)- महाराणा प्रताप पुरस्कार-खेल के क्षेत्र में
(ब)-हल्दीघाटी पुरस्कार-शहीदी के क्षेत्र में
(स)-उदय सिंह पुरस्कार-पर्यावरण के क्षेत्र में
(द)-पन्नाधाय पुरस्कार-बलिदान के क्षेत्र में
उत्तर – (ब) हल्दीघाटी पुरस्कार-पत्रकारिता के क्षेत्र मे

प्रश्न – 191. वीर दुर्गादास को उनकी किस विशेषता के कारण सर्वाधिक याद किया जाता है?
(अ) देशभक्ति
(ब) स्वामीभक्ति
(स) मातृप्रेम
(द) वीरता
उत्तर – (ब) स्वामीभक्ति

प्रश्न – 192. मारवाड़ (जोधपुर) का कौनसा शासक नाथ सम्प्रदाय का अनुयायी हो गया तथा उसने जोधपुर में नाथ सम्प्रदाय के मट ‘महामंदिर का निर्माण करवाया?
(अ) महाराजा अजीतसिंह
(ब) महाराजा मानसिंह
(स) महाराजा भीमसिंह
(द) महाराजा छत्रसिंह
उत्तर – (ब) जोधपुर के उत्तराधिकार युद्ध में जब मानसिंह जालौर में विपक्षी सेनाओं से घिरे हुए थे तब नाथ संप्रदाय के गुरू आयस देवनाथ ने इनके जोधपुर का राजा बनने की भविष्यवाणी की थी। अतः जब मानसिंह उतराधिकार युद्ध जीतकर जोधपुर के राजा बने तब उन्होंने गुरु आयम देवनाथ को जोधपुर बुलाकर उसके शिष्य बने एवं महा मंदिर का निर्माण करवाया।

प्रश्न – 193. बीकानेर के महाराजा रायसिंह ने मुगल बादशाह अकबर के कहने पर किस मंदिर की स्थापना की थी?
(अ) माँ भद्रकाली मंदिर
(ब) कैलादेवी का मंदिर
(स) ऊषा मंदिर
(द) कुंभास्वामी का मंदिर
उत्तर – (अ) माँ भद्रकाली मंदिर

प्रश्न – 194. बीकानेर पर राव कल्याणमल का शासन किस बादशाह की सहायता से स्थापित हुआ?
(अ) हुमायूँ
(ब) कामरान
(स) शेरशाह सूरी
(द) राव मालदेव
उत्तर – (स) बीकानेर पर जोधपुर नरेश राव मालदेव ने आक्रमण कर अधिकार कर लिया था। 1544 ई. में शेरशाह सूरी ने गिरी सुमेल के युद्ध में राव मालदेव को हरा दिया तथा बीकानेर पर अधिकार कर अपने सहयोगी राव कल्याणमल को वहाँ का राज्य सौंप दिया।

प्रश्न – 195. बीकानेर के प्रसिद्ध किले का निर्माणकर्ता किसे कहा जा सकता है?
(अ) रायसिंह
(ब) अनूपसिंह
(स) दलपतसिंह
(द) गंगासिंह
उत्तर – (अ) रायसिंह द्वारा निर्मित इस भव्य किले को जमीन का जेवर कहा जाता है।

प्रश्न – 196. नागौर के शासक अमरसिंह राठौड़ तथा बीकानेर के राजा कर्णसिंह के बीच कौनसा युद्ध हुआ?
(अ) दौराई का युद्ध
(ब) चन्दावर का युद्ध
(स) पिलसुद्ध का युद्ध
(द) मतीरे की राड़
उत्तर – (द) यह युद्ध मतीरे लेने के मामले पर 1644ई. में लड़ा गया।

प्रश्न – 197. बीकानेर के किस शासक ने बाबर के पुत्र व लाहौर के शासक कामरान को युद्ध में पराजित किया था?
(अ) राव लूनकरण
(ब) राव जैतसी
(स) राव कल्याणमल
(द) महाराजा रायसिंह
उत्तर – (ब) राव जैतसी ने 26 अक्टूबर, 1534 को कामरान की सेना को हराया था। इस युद्ध का वर्णन वीठू सूजा कृत राव जैतसी रो छंद में मिलता है।

प्रश्न – 198. बीकानेर के किस प्रसिद्ध शासक ने जीवनपर्यन्त मुगलों की सेवा की थी?
(अ) राव कल्याणमल
(ब) महाराजा रायसिंह
(स) महाराजा कर्णसिंह
(द) राव जैतसी
उत्तर – (ब) महाराणा रायसिंह अकबर के सबसे विश्वस्त यौद्धाओं में से एक थे। अकबर ने उन्हें 1572 ई. में जोधपुर राज्य का प्रशासक भी नियुक्त किया था।

प्रश्न – 199. निम्न में से किस राजपूत जाति का जन्म ‘अग्निकुण्ड सिद्धान्त’ के अनुसार नहीं हुआ?
(अ) चौहान
(ब) चालुक्य
(स) राठौड़
(द) प्रतिहार
उत्तर – (स) अग्निकुंड सिद्धान्त के अनुसार ऋषि वशिष्ठ द्वारा आबू पर्वत पर किए गए यज्ञ से चार राजपूत योद्धा- प्रतिहार परमार, चालुक्य व चौहान, उत्पन्न हुए थे।

प्रश्न – 200. मारवाड़ के राठौड़ वंश के संस्थापक व आदि पुरुष कौन थे?
(अ) जयचंद गहड़वाल
(ब) राव सीहा
(स) वीरमदेव
(द) चंद्रदेव गहड़वाल
उत्तर – (ब) राव सीहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *